Thu. Jul 2nd, 2026

35 हजार रूपये के गांजा के साथ युवक गिरफ्तार 

35 हजार रूपये के गांजा के साथ युवक गिरफ्तार 
खबर शेयर करें..

35 हजार रूपये के गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोमनी पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 700 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपये आंकी गई है।

नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में जिलेभर में नशे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम इंदावानी चौक जीई रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के सामने एक युवक अवैध रूप से गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रवीण साहू पिता खुमान साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम अंजोरा बाबाकुटी चौक, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बैग से 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।35 हजार रूपये के गांजा के साथ युवक गिरफ्तार 

पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg