Thu. Jul 2nd, 2026

सरकारी दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल

सरकारी दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल
खबर शेयर करें..

सरकारी दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // जिले के सोमनी क्षेत्र में बिजली विभाग के दफ्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रात के समय लगातार बिजली बंद होने की समस्या से परेशान ग्रामीण शिकायत लेकर बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे थे।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान विभागीय दफ्तर में कुछ लोग शराब पार्टी करते नजर आए, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

मामले को लेकर जब सीएसपीडीसीएल अधिकारी कौशलेंद्र पांडे से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर विभागीय कार्यालय में इस तरह की गतिविधियां सवाल खड़े कर रही हैं।सरकारी दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल

देखें सोशल मीडिया मे चल रहा वाइरल वीडियो … sabhar : kadava ghunt




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg