फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिन पहले ही हुआ था 3 रूपये की बढ़ोत्तरी
नेशनल खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली // अमरीका-ईरान युद्ध के बीच तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। Petrol-diesel prices
पिछले पांच. दिन में दूसरी बार है जब डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए है। इससे पहले शुक्रवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। Petrol-diesel prices
अब धीरे-धीरे होगी बढ़ोतरीतेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के लिए एक रणनीति बनाई है। इसके तहत एक साथ दाम बढ़ाने के बजाय धीरे-धीरे बढ़ाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि कंपनियां महंगाई को काबू में रखने के लिए कीमतें धीरे-धीरे बढ़ा रही है। यह फैसला ग्लोबल हालात की वजह से लिया गया है। |
आर्थिक तूफान आने वाला है : राहुल गांधी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संसद ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश भयानक आर्थिक संकट का सामना करने जा रहा है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। देश में ऐसा आर्थिक आंधी-तूफान आने वाला है, जिसे हमने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा होगा। इसकी चोट मजदूरों, किसानों, देश के युवाओं को लगने वाली है। Petrol-diesel prices



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

