Breaking
Sun. May 24th, 2026

IPL 2026: लखनऊ के खिलाफ पंजाब ने टॉस जीता व गेंदबाजी चुनी, पंजाब के आगे 197 रंन की चुनौती

IPL 2026: लखनऊ के खिलाफ पंजाब ने टॉस जीता व गेंदबाजी चुनी, पंजाब के आगे 197 रंन की चुनौती
खबर शेयर करें..

IPL 2026: लखनऊ के खिलाफ पंजाब ने टॉस जीता व गेंदबाजी चुनी, पंजाब के आगे 197 रंन की चुनौती

स्पोर्ट्स खबर डेस्क खबर 24×7 लखनऊ// गत उपविजेता पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के अपने करो या मरो मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। लखनऊ की टीम ने खराब शुरुआत के बाद पलटवार किया और निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन का स्कोर बनाया। लखनऊ के लिए ओपनर जोश इंगलिस ने 43 गेंदों में 72 रन की पारी खेली। उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए।

solar pinal
solar pinal

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

लखनऊ के सलामी बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी ने निराश किया और वे खाता खोले बगैर अजमतुल्लाह ओमरजाई का शिकार बने। निकोलस पूरन दो रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान ऋषभ पंत 22 गेंदों में तीन चौकों के साथ 26 रन ही बना सके।IPL 2026: लखनऊ के खिलाफ पंजाब ने टॉस जीता व गेंदबाजी चुनी, पंजाब के आगे 197 रंन की चुनौती

पंजाब टीम में दो बदलावः

टॉस जीतने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम में दो बदलाव है मार्को जेंसन और विजयकुमार वैशक की वापसी हुई है। श्रेयस ने कहा कि मैं काफी उत्साहित महसूस कर रहा हूं। यह हमारे लिए करो या मरो वाला मैच है। हम इस स्थिति में पहले कभी नहीं थे और खिलाड़ी अपना बेस्ट देने का पूरा इंतजार कर रहे हैं।

मैं प्रशंसकों से माफी मांगता हूं: पंत

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, यह हमारे लिए टफ सीजन रहा है लेकिन काफी चीजें सीखने को मिलीं। मैं प्रशंसकों से माफी मांगता हूं, जो पूरे उत्तर प्रदेश से सपोर्ट करने के लिए आए थे। लखनऊ ने अंतिम एकादश में दो बदलाव किए और अर्जुन तेंदुलकर व अर्शीन कुलकर्णी को मौका दिया गया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg