Breaking
Sat. May 23rd, 2026

जंगल में 3 हजार से ज्यादा पेड़ों की अवैध कटाई, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

जंगल में 3 हजार से ज्यादा पेड़ों की अवैध कटाई, दोषियों पर कार्रवाई की मांग Over 3,000 Trees Illegally Felled in Forest; Demand for Action Against Culprits
खबर शेयर करें..

जंगल में 3 हजार से ज्यादा पेड़ों की अवैध कटाई, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7  छुईखदान // छुईखदान विकासखंड अंतर्गत ग्राम भूजारी के खम्हारडीह जंगल में बड़े पैमाने पर हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला गंभीर हो गया है। जंगल उजड़ने से नाराज आदिवासी ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर, मुख्यमंत्री, वनमंत्री एवं संभाग आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा है।

solar pinal
solar pinal

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि निजी भूमि के नाम पर लगभग 116 एकड़ क्षेत्र में जेसीबी मशीन और लकड़ी काटने वाली मशीनों की सहायता से हजारों पेड़ों की कटाई की गई है। उनका कहना है कि साजा, बीजा, तिनसा और बांस जैसे बहुमूल्य पेड़ों को जड़ सहित उखाड़ दिया गया, जिससे क्षेत्र के पर्यावरणीय संतुलन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

जंगल में 3 हजार से ज्यादा पेड़ों की अवैध कटाई, दोषियों पर कार्रवाई की मांग Over 3,000 Trees Illegally Felled in Forest; Demand for Action Against Culprits

बीते दिनों खम्हारडीह पहाड़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जंगल साफ किए जाने की खबर सामने आई थी। खबर 24×7 के द्वारा मौके पर जा कर घटना को सामने लाने के बाद से प्रशासन हरकत में आया और जांच के लिए राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना वैधानिक अनुमति के जंगल क्षेत्र में अंधाधुंध कटाई की गई है।

 

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने कथित जमीन मालिक, लकड़ी ठेकेदार, कटाई में शामिल लोगों तथा जेसीबी मशीन संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जंगल और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की।

शिकायत करने वालों में सरपंच देवल सिंह धुर्वे, पूर्व सरपंच राजाराम मरकाम, लखन लाल, पूरन पोर्ते, सीताराम बिश्राम नारद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Over 3,000 Trees Illegally Felled in Forest; Demand for Action Against Culprits




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg