Breaking
Tue. May 26th, 2026

खैरागढ़ में आज अतिक्रमण अभियान: क्या ठेले खोमचे ही होंगे शिकार या फिर रसूखदारों पर भी होगा एक्शन 

खैरागढ़ में आज अतिक्रमण अभियान: क्या ठेले खोमचे ही होंगे शिकार या फिर रसूखदारों पर भी होगा एक्शन 
खबर शेयर करें..

खैरागढ़ में आज अतिक्रमण अभियान: क्या ठेले खोमचे ही होंगे शिकार या फिर रसूखदारों पर भी होगा एक्शन

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // शहर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब तेज होने जा रही है। बड़े दुकानदारों, ठेला-खोमचा संचालकों और अन्य अतिक्रमणकारियों को दुकान हटाने के लिए प्रशासन द्वारा दिया गया एक सप्ताह का अल्टीमेटम सोमवार को समाप्त हो गया। इसके बाद मंगलवार से प्रशासन कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू करेगा।

solar pinal
solar pinal

पालिका और राजस्व का संयुक्त अभियान 

राजनांदगांव-कवर्धा मुख्य मार्ग पर कलेक्टर बंगले से अमलीपारा मोड़ तक फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए राजस्व, नगरपालिका और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया है। पिछले सप्ताह न्यायालय परिसर के सामने लगे अतिक्रमित ठेलों और दुकानों पर कार्रवाई करते हुए कई सामान जब्त किए गए थे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

 

विरोध के बाद दिया गया था समय

कार्रवाई के दौरान बड़े दुकानदारों ने पर्याप्त समय और पूर्व सूचना नहीं मिलने की बात कहते हुए विरोध जताया था। इसके बाद नगरपालिका प्रशासन ने सभी बड़े अतिक्रमण कारियों को विधिवत नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।

इन क्षेत्रों में चलेगा अभियान

प्रशासन द्वारा न्यायालय परिसर के सामने, लाल बहादुर क्लब, विश्राम गृह, अटल चौक, सिविल लाइन दुर्गा मंच और पुराने स्टैंड के टैम्पो चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

काटी गई थी विद्युत् लाइन 

अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन को शिकायत मिली थी कि कई दुकानों को बिना नगरपालिका एनओसी के बिजली कनेक्शन दिए गए थे। इस पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम टंकेश्वर साहू ने विद्युत विभाग को तत्काल अवैध कनेक्शन काटने के निर्देश दिए थे। विद्युत विभाग ने कार्रवाई करते हुए कई अतिक्रमित दुकानों की बिजली लाइन काट दी। इसके बावजूद कुछ दुकानदार बिना बिजली के ही कारोबार करते पाए गए। अब ऐसे दुकानों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुछ ने हटाया सामान, कई अब भी जमे

प्रशासनिक दबाव के बाद कई दुकानदारों ने रविवार त्तक अपने ठेले और दुकानें हटाकर सामान शिफ्ट कर लिया। इसके बावजूद आधे से अधिक दुकानदार अब भी अतिक्रमित जमीन पर कारोबार करते पाए गए हैं। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ अब सीधे बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है।

एसडीएम टंकेश्वर साहू ने नगरपालिका, राजस्व और दिए हैं। पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर पहुंचकर . कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

सवालों के घेरे में निकाय 

अतिक्रमण वाले जगहों पर कैसे लगा बिजली यह एक बड़ा सवाल हैं। क्योंकि बिजली कनेक्शन लेने के पूर्व ही नगर पालिका से विद्युत् विभाग NOC मांगता है ऐसे में अतिक्रमण वाले जगह के लिए कैसे नगर पालिका ने NOC जारी कर दिया। खैरागढ़ में आज अतिक्रमण अभियान: क्या ठेले खोमचे ही होंगे शिकार या फिर रसूखदारों पर भी होगा एक्शन 

लोगों में चर्चा..ठेले खोमचे पर कार्यवाई दो दिन बाद सब ठन्डे बस्ते में 

नगर पालिका द्वारा खैरागढ़ में अतिक्रमण अभियान और भी कई बार चलाया पर यह अभियान पूरी तरह से नगर में हुए अतिक्रमण को हटाने में फेल रहा। लोगों को अब यह छोटे ठेले खोमचे पर कार्यवाई कर वाहवाही बटोरने का अभियान लगने लगा है। जबकि बड़े रसूखदार लोग शहर में कीमती जगह पर अतिक्रमण करते हुए भी सुरक्षित है। 




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg