Mon. Jul 13th, 2026

युवाओं को नशा परोसने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन जब्त

युवाओं को नशा परोसने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन जब्त
खबर शेयर करें..

युवाओं को नशा परोसने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन जब्त

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 सूरजपुर  // छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस ने अंतरराज्यीय नशीले इंजेक्शन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस चौकी बसदेई और थाना सूरजपुर की संयुक्त टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को धरदबोचा है।

मुख्य सरगना सहित दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस अवैध कारोबार के मुख्य सरगना अख्तर रजा सहित दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

बरामद सामग्री

भारी मात्रा में Avil और Rexogesic इंजेक्शन। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

MP के रीवा से जुड़े हैं तार, मेडिकल स्टोर संचालक फरार

पूछताछ और जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि इस रैकेट के तार पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के रीवा जिले से जुड़े हुए हैं। आरोपी मध्य प्रदेश के रीवा से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शनों की खेप लाते थे और सूरजपुर व आसपास के स्थानीय युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचकर उन्हें नशे की गर्त में धकेल रहे थे।युवाओं को नशा परोसने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन जब्त

इस रैकेट में रीवा स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक की मुख्य भूमिका सामने आई है, जो फिलहाल फरार चल रहा है। सूरजपुर पुलिस की एक विशेष टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

सूरजपुर पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सूरजपुर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

संयुक्त टीम की बड़ी कामयाबी

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस चौकी बसदेई और थाना सूरजपुर की संयुक्त टीम की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। पुलिस का कहना है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg