Sun. Jul 19th, 2026

कोटवार पर शासकीय भूमि हड़पने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Kotwar accused of usurping government land, villagers submit memorandum to collector कोटवार पर शासकीय भूमि हड़पने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
खबर शेयर करें..

कोटवार पर शासकीय भूमि हड़पने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिले के ग्राम जालाबांधा के ग्रामीणों ने ग्राम कोटवार ईश्वर बंजारे पर शासकीय भूमि पर कब्जा करने और पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कोटवार ने ग्राम पंचायत की एनओसी और ग्रामसभा की स्वीकृति के बिना गांव की निस्तार एवं चारागाह भूमि को कोटवारी सेवा भूमि के रूप में अपने नाम दर्ज करा लिया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

ग्रामीणों का कहना है कि विवादित भूमि किसानों के खेतों और खेत तक पहुंचने वाले रास्तों के बीच स्थित है, जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही है। उनका आरोप है कि भूमि की घेराबंदी के कारण वर्षों पुराने रास्ते प्रभावित हुए हैं।Kotwar accused of usurping government land, villagers submit memorandum to collector कोटवार पर शासकीय भूमि हड़पने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पूर्व में भी कोटवार को दिया गया था जमीन

गांव किसानों ने यह भी कहा कि गांव में पूर्व में एक कोटवार को 10 एकड़ सेवा भूमि दी जा चुकी है, ऐसे में वर्तमान कोटवार को दोबारा भूमि देने का कोई औचित्य नहीं है।

विनोद चोपड़ा, संकेत कोठारी, दीनदयाल सिन्हा, नन्दूराम, प्यारेलाल, तुषार वर्मा, महेश गुप्ता, बृजलाल, रोहित वर्मा, रामदास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मामले की जांच कर अतिक्रमण हटाने तथा कोटवार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg