Sun. Jul 19th, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जालबांधा को मिला NQAS प्रमाणन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जालबांधा को मिला NQAS प्रमाणन
खबर शेयर करें..

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जालबांधा को मिला NQAS प्रमाणन

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ । जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जालबांधा ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणन प्राप्त किया है। यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

स्वास्थ्य केंद्र ने स्वच्छता, मरीजों की सुरक्षा, उपचार की गुणवत्ता, रिकॉर्ड संधारण, संक्रमण नियंत्रण तथा मरीज हितैषी सेवाओं के क्षेत्र में राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह प्रमाणन हासिल किया है। इसके साथ ही अब क्षेत्रवासियों को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

 

यह सफलता दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर के निरीक्षण के दौरान प्राप्त मार्गदर्शन एवं सुझावों के अनुरूप किए गए सुधारात्मक कार्यों तथा कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। स्वास्थ्य केंद्र में सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए गए, जिनका सकारात्मक परिणाम एनक्यूएएस प्रमाणन के रूप में सामने आया है।

 

इस उपलब्धि में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन, बीपीएम आकाश तंबोली, डॉ. गजेंद्र सिंह, यूनिसेफ टीम के डॉ. अक्षय तिवारी, संभागीय क्वालिटी कंसल्टेंट श्रीमती कविता चंद्राकर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संस्था प्रभारी डॉ. मोहम्मद असलम के नेतृत्व में ग्रामीण चिकित्सा सहायक भारती वर्मा, लैब टेक्निशियन रामनिवास बंजारे, फील्ड स्टाफ, मितानिनों, जीवन दीप समिति, ग्राम पंचायत जालबांधा एवं पवनतरा के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जालबांधा को मिला NQAS प्रमाणन

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान, मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने इस अवसर पर पूरी स्वास्थ्य टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित करने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg