Sat. Aug 8th, 2026

नगर पंचायत में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज..

डोंगरगांव नगर पंचायत में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज
खबर शेयर करें..

नगर पंचायत में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगांव // नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के तीखे तेवर के बाद नगर पंचायत में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज हो गई है। अधिकारियों की नाराजगी को देखते हुए कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई कर्मचारी इधर से उधर हो सकते हैं।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

बीते दिनों नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव आर संगीता और संचालक श्री एक्का ने समीक्षा बैठक ली थी। अधिकारीद्वय ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर तीखी आपत्ति दर्ज कराई थी। सूत्रों ने बताया कि विधानसभा को झूठी जानकारी भेजने, कूटरचना कर भुगतान करने, नियम विरुद्ध दुकानों के आबंटन हेतु अमानत राशि जमा करने सहित अन्य मसलों पर अधिकारियों ने आपत्ति दर्ज कराया था।

फेरबदल की अटकलें

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने जिस तरीके से तेवर दिखाए है उसके बाद प्रशासनिक बदलाव की अटकलें तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि कार्रवाई की चपेट में अधिकारियों के साथ जमीनी कर्मचारी भी आ सकते है। उल्लेखनीय है कि सालों से यहां पदस्थ कर्मचारियों पर गबन, अतिक्रमण की आड़ में उगाही, अवैध निर्माण और प्लाटिंग को बढ़ावा देने, कमीशनखोरी, कार्य में लापरवाही बरतने जैसे आरोप लगते रहे हैं।

भाजपाई भी विरोध में

भाजपा नेताओं के कथित संरक्षण के कारण अब तक अमला कार्रवाई से बचा हुआ है किन्तु स्थिति बदल चुकी है। पता चला है कि भाजपा पार्षदो के एक खेमा और संगठन के कुछ नेता भी खिलाफ में खड़े हो गए हैं उन्होंने बीते दिनों उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर कई बिंदुओं पर शिकायत की थी। श्री साव ने शिकायतों को सुनने के बाद संचालक को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।डोंगरगांव नगर पंचायत में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज 

Speculations intensify about major reshuffle in Nagar Panchayat. source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg