Sat. Aug 8th, 2026

शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत, सरपंच ने मुंह मीठा कराकर कराया प्रवेश

शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत, सरपंच गीता खरे ने मुंह मीठा कराकर कराया प्रवेश
खबर शेयर करें..

शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत, सरपंच ने मुंह मीठा कराकर कराया प्रवेश

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान। विकासखंड छुईखदान के संकुल केंद्र घिरघोली अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत मुरई की सरपंच गीता बाई खरे, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकिशुन जंघेल, ग्राम पटेल राजकुमार जंघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पालकों ने मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन-अर्चन के साथ किया।

कार्यक्रम में कक्षा पहली में नवप्रवेशी विद्यार्थियों समर्थ मानिकपुरी, शौर्य जंघेल एवं कशिश जंघेल का मुंह मीठा कराकर और गणवेश भेंट कर विद्यालय में स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने अपने निजी सहयोग से बच्चों को पट्टी और पहाड़ा भी प्रदान किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

प्रधान पाठक सेन ने शासन द्वारा शासकीय विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने पालकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की तथा विद्यालय की आवश्यकताओं से भी अवगत कराया।

शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत, सरपंच गीता खरे ने मुंह मीठा कराकर कराया प्रवेश शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत, सरपंच गीता खरे ने मुंह मीठा कराकर कराया प्रवेश

सभी ने दी बच्चों को शुभकामनायें 

सरपंच गीता बाई खरे ने अपने संबोधन में नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें, अनुशासित जीवन अपनाएं और अपने माता-पिता तथा गुरुजनों का नाम रोशन करें। उन्होंने समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ाई और खेलकूद में संतुलन बनाए रखने की सीख भी दी।

कार्यक्रम को शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामकिशुन जंघेल, ग्राम पटेल राजकुमार जंघेल, मनोज जंघेल तथा सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान विद्यालय की स्वच्छता और बच्चों की बेहतर देखभाल को लेकर रसोइया एवं स्वीपर को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

शाला प्रवेश उत्सव में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पालकों की सहभागिता रही। विशेष रूप से महिला पालकों की सक्रिय उपस्थिति कार्यक्रम का आकर्षण रही। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg