Tue. Jun 16th, 2026

स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, रिपोर्टिंग में लापरवाही पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

Collector expresses displeasure over negligence in reporting and review of progress of health schemes स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, रिपोर्टिंग में लापरवाही पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी
खबर शेयर करें..

स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, रिपोर्टिंग में लापरवाही पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिला स्वास्थ्य समिति, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की समीक्षा बैठक कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा उपस्थित रहे।

[masterslider id="11"]

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें.. Slider is not published yet and saved as "draft"

बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, गर्भावस्था पंजीयन, प्रसव पूर्व जांच, गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर चंद्रवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता एवं हितग्राहियों तक उनकी प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, उपचार एवं फॉलोअप सेवाएं प्रदान किए जाने के बावजूद संबंधित पोर्टलों में समयबद्ध एवं पूर्ण रिपोर्टिंग नहीं की जा रही है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला डाटा प्रबंधक तथा दोनों विकासखंडों के विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधकों का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश दिए।

 

बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेंडरवानी क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के विलंबित पंजीयन के मामलों पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेंडरवानी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर चंद्रवाल ने जिला मितानिन समन्वयक एवं विकासखंड कार्यक्रम समन्वयकों को पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामों में मितानिनों द्वारा प्रत्येक परिवार का नियमित भ्रमण सुनिश्चित करने तथा समुदाय आधारित स्वास्थ्य गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।Collector expresses displeasure over negligence in reporting and review of progress of health schemes स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, रिपोर्टिंग में लापरवाही पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

 

कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक उपलब्धि का सही मूल्यांकन गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग से ही संभव है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा प्रदायगी के साथ-साथ निर्धारित पोर्टलों में नियमित डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सतत निगरानी और समन्वित प्रयासों पर बल दिया।

 

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा, जिला नोडल अधिकारी सह खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन, डॉ. मनीष बघेल, जिला नोडल अधिकारी डॉ. बोधन परते, डॉ. पंकज वैष्णव, डॉ. मो. असलम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, बीईटीओ, जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जन आरोग्य समिति के प्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg