Sat. Aug 8th, 2026

खैरागढ़ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष महंत, मंच पर गूंजी एकता की बात, कई बड़े चेहरे की गैरमौजूदगी रही चर्चाओं में 

खैरागढ़ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष महंत, मंच पर गूंजी एकता की बात, कई बड़े चेहरे की गैरमौजूदगी रही चर्चाओं में 
खबर शेयर करें..

खैरागढ़ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष महंत, मंच पर गूंजी एकता की बात, कई बड़े चेहरे की गैरमौजूदगी रही चर्चाओं में 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरण दास महंत ने सोमवार को खैरागढ़ में एक दिवसीय दौरे पर रहे। जिला मुख्यालय खैरागढ़ के सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने आगामी नगर पालिका चुनाव को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए स्पष्ट कहा कि यदि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकजुट नहीं हुए तो चुनावी सफलता हासिल करना कठिन होगा।

मंदिरों में किये दर्शन फिर पहुंचे विधायक निवास 

दौरे के दौरान डॉ. महंत ने नगर के प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर एवं रुक्खड़ स्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर आना होगा एक मंच पर

सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. महंत का नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और डॉ. चरण दास महंत ने संगठन के भीतर मौजूद मतभेदों और गुटबाजी को भी स्वीकार हुए कहा कि चुनावी सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा।खैरागढ़ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष महंत, मंच पर गूंजी एकता की बात, कई बड़े चेहरे की गैरमौजूदगी रही चर्चाओं में 

गायब दिखे कई बड़े नेता 

कार्यक्रम में जिले के कई बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी से कांग्रेस की आंतरिक स्थिति भी खुलकर सामने दिखाई दी जिसकी चर्चा कार्यकर्ताओं के बीच पूरे कार्यक्रम के दौरान होती रही। अनुपस्थित प्रमुख चेहरों में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष नम्रता वैष्णव, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवराज किशोर दास, जिला कांग्रेस सदस्य गिरिराज किशोर दास वैष्णव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य आकाशदीप सिंह, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान, नेता प्रतिपक्ष दिलीप लहरे तथा पार्षद सुमन दयाराम पटेल सहित कई बड़े नाम शामिल रहे। 

आगामी नगर पालिका चुनाव में भी दिखानी होगी एकजुटता 

डॉ. महंत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते कहा कि वे विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के आमंत्रण पर खैरागढ़ आए हैं क्योंकि क्षेत्र में राजनीतिक असमंजस की स्थिति दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव और विधानसभा चुनाव में एकजुटता का परिचय देते हुए यशोदा नीलांबर वर्मा को विधायक बनाया था, उसी तरह की एकजुटता आगामी नगर पालिका चुनाव में भी दिखानी होगी।

खैरागढ़ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष महंत, मंच पर गूंजी एकता की बात, कई बड़े चेहरे की गैरमौजूदगी रही चर्चाओं में 

भाजपा सरकार पर साधा निशाना 

राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अफीम की खेती के मामले सामने आ रहे हैं तथा हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि खरीफ सीजन शुरू होने के बावजूद सहकारी समितियों में किसानों को पर्याप्त मात्रा में बीज और खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों से अधिक कीमत पर खाद खरीदना पड़ रहा है।

उन्होंने पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और बढ़ती कीमतों का मुद्दा भी उठाया तथा कहा कि जनता महंगाई और अव्यवस्था से परेशान है। डॉ. महंत ने आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन के हालिया बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि मंत्री स्वयं यह स्वीकार कर चुके हैं कि महतारी वंदन योजना का पैसा शराब बिक्री से प्राप्त राजस्व से दिया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में पूर्व डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, नीलेंद्र शर्मा, सुनीलकांत पांडे, नीलांबर वर्मा, शहर अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज, संदीप सिरमौर, शत्रुघ्न चंदेल, रामकुमार पटेल, विजय वर्मा, कपिनाथ महोबिया, आरती रिंकू महोबिया, दीपक देवांगन, भरत चंद्राकर, संत निषाद, भूपेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg