Sat. Aug 8th, 2026

कलेक्टर कार्यालय परिसर में आबकारी विभाग के कर्मचारियों की शराबखोरी का वीडियो वायरल, दो कर्मचारी निलंबित

Video of excise department employees drinking alcohol in the Collector's office premises goes viral, two employees suspended कलेक्टर कार्यालय परिसर में आबकारी विभाग के कर्मचारियों की शराबखोरी का वीडियो वायरल, दो कर्मचारी निलंबित
खबर शेयर करें..

कलेक्टर कार्यालय परिसर में आबकारी विभाग के कर्मचारियों की शराबखोरी का वीडियो वायरल, दो कर्मचारी निलंबित

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित जिला आबकारी कार्यालय में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में आबकारी विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 सुजीत पूरी गोस्वामी और मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव कार्यालयीन समय में शराब पीते दिखाई दिए। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच कर दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो दोपहर के समय का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों कर्मचारी कार्यालय कक्ष के भीतर शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि यह घटना उसी आबकारी विभाग के कार्यालय की है, जो जिले में शराब संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी और नियंत्रण के लिए जिम्मेदार है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

घटना कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थित सरकारी कार्यालय की होने के कारण मामले को गंभीरता से लिया गया। परिसर में प्रतिदिन कलेक्टर सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहते हैं, इसके बावजूद कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी समय में शराब सेवन किए जाने से सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर सवाल खड़े हो गए।

दो कर्मचारी को किया गया निलंबित 

मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू की। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर आबकारी विभाग के सहायक ग्रेड-3 सुजीत पूरी गोस्वामी और मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

अपर कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही जांच कराई गई और संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

बता दें कि हाल ही में ओवररेटिंग मामले पर भी एक कर्मचारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी Video of excise department employees drinking alcohol in the Collector's office premises goes viral, two employees suspended कलेक्टर कार्यालय परिसर में आबकारी विभाग के कर्मचारियों की शराबखोरी का वीडियो वायरल, दो कर्मचारी निलंबित

ब्लाक शिक्षा अधिकारी के ऑफिस में भी आया था शराबखोरी का मामला 

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व खैरागढ़ के बीईओ कार्यालय से भी कर्मचारियों द्वारा शराब सेवन का वीडियो सामने आया था, जिस पर शिक्षा विभाग ने भरपूर पर्दा डालने की कोशिश किया लेकिन जिला प्रशासन ने कार्रवाई की थी। अब आबकारी विभाग में हुई इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिला है कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता और ड्यूटी के दौरान शराब सेवन जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

देखें….




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg