व्यवहार न्यायालय में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जीवन में प्रथम सुख निरोगी काया है : CJM शर्मा
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनंदगांव विजय कुमार होता के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय खैरागढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
इस दौरान उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए निधि शर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि जीवन में प्रथम सुख निरोगी काया है जिसको पाने के लिए हम सबको नियमित रूप से रोजाना योगाभ्यास आसन प्राणायाम करना चाहिए। योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्याम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है।
आगे कहा कि योग की महिमा और महत्व को जानकर इसे स्वस्थ्य जीवनशैली हेतु बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है, जिसका प्रमुख कारण है व्यस्त, तनावपूर्ण और अस्वस्थ दिनचर्या में इसके सकारात्मक प्रभाव है।

आगे पीएलवी गोलूदास साहू ने कहा सभी योग प्राणायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और एक आनंदमई जीवन जियें ।![]()
तत्पश्चात आसन प्राणायाम की शुरुआत ओम का उच्चारण कर और गायत्री मंत्र का पाठ कर किया गया तत्पश्चात विभिन्न आसनों में पादहस्तासन खड़े होकर, त्रिकोणासन खड़े होकर, उष्ट्रासन बैठकर, भुजंगासन लेट कर, शवासन लेट कर, ताड़ासन खड़े होकर, शयन पाद संचालनासन पीठ के बल लेटकर, नौकासन पेट और पीठ के बल लेटकर, आंजनेय आसन घुटनों और पंजों के बल, यह सभी आसन करवाया गया साथ ही प्राणायाम जिसमें भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम -विलोम, बाहय ,भ्रामरी, उदगीथ आदि प्राणायाम किया गया। अंत में शांति पाठ करवाकर योगाभ्यास कार्यक्रम का समापन किया गया|
कार्यक्रम को सफल बनाने न्यायिक कर्मचारीगण मनोहर देवांगन, इलेश देवांगन, भुनेश्वर कौशिक, दिनेश साहू, मनीष, सुरेश , राजेश खरे उमेश राजपूत, मुरली देवांगन, अमरनाथ जयसवाल, पूजा बनसोड़, प्रियांशु , सुरयांशु कोर्ट स्टाफ सहित पैरालीगल वालंटियर गोलूदास साहू, कला प्रजापति, छबिराज, अधिवक्ता ज्ञान दास बंजारे, दुर्गेश सिंह उपस्थित थे।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

