VSK ऐप की तकनीकी खामियों से परेशान शिक्षक, समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान // विकासखंड के शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं VSK ऐप में आ रही तकनीकी दिक्कतों के समाधान की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई छुईखदान ने ब्लॉक अध्यक्ष टीका राम देशमुख के नेतृत्व में विकासखंड शिक्षाधिकारी सुधाकर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। CHHUIKHADAN NEWS
फेडरेशन ने ज्ञापन के माध्यम से सेवा पुस्तिका में टीईटी उत्तीर्ण की टीप दर्ज करने, सत्र 2024-25 के शेष शिक्षकों एवं सत्र 2025-26 के लिए उच्च परीक्षा अनुमति जारी नहीं होने, दावा-आपत्ति के बावजूद संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग द्वारा 1 अप्रैल 2025 की सूची में सुधार नहीं किए जाने सहित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने इन मुद्दों के शीघ्र निराकरण की मांग की।![]()
VSK एप बना सिरदर्द, शिक्षक हो रहे परेशानवीएसके एप के तकनीकी खामियों, स्कूल में ही रजिस्ट्रेशन करने के बावजूद लोकेशन का दूर प्रदर्शित होना,चेक इन चेक आउट होने के समय बफरिंग, कमजोर नेटवर्क जैसे तकनीकी समस्याओं से शिक्षकों को दो चार होना पड़ रहा है। विकासखंड शिक्षाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र ही निराकरण करने का ठोस आश्वाशन दिया। |
इस दौरान संगठन के ब्लॉक संयोजक सुधीर नायक, ब्लॉक सचिव तारण धुर्वे, संजीव धुर्वे, दोदेश्वर चंदेल, सूरज निषाद, भीखेंद जंघेल, तोरण साहू, अश्वनी साहू, सुरेश भंडारी, सौरभ श्रीवास्तव, यशवंत मंडावी, चेतराम वर्मा, चंद्रशेखर, हेमा जंघेल, रानी देवी देवांगन, चंद्रप्रभा चंद्राकर, चम्पेश्वर साहू, पारस जंघेल, गजेन्द्र निषाद, जगदीश देवांगन, कृष्णा गोटे, किशन वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। CHHUIKHADAN NEWS



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

