Sun. Aug 16th, 2026

BJP प्रेस वार्ता : डॉ किरण बघेल ने 1975 के आपातकाल को बताया काला अध्याय

BJP प्रेस वार्ता : डॉ किरण बघेल ने 1975 के आपातकाल को बताया काला अध्याय
खबर शेयर करें..

BJP प्रेस वार्ता : डॉ किरण बघेल ने 1975 के आपातकाल को बताया काला अध्याय 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल के 51 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “संविधान हत्या दिवस” के रूप में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिला मुख्यालय खैरागढ़ के भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन था, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया था।

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया और हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

BJP प्रेस वार्ता : डॉ किरण बघेल ने 1975 के आपातकाल को बताया काला अध्याय

 

डॉ. बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक हितों के लिए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंटने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायपालिका, मीडिया और नागरिक अधिकारों को दबाकर लोकतंत्र की आत्मा को कुचलने का प्रयास किया गया था।

यह भी पढ़ें : भाजपा जनता को बरगला रही, देश में 12 साल से आपातकाल-यशोदा

भाजपा आज “संविधान हत्या दिवस” के माध्यम से देश की युवा पीढ़ी को उस दौर की सच्चाई से अवगत कराने का कार्य कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी परिस्थितियां दोबारा उत्पन्न न हों।प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि 1975 का आपातकाल केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर किया गया संगठित हमला था।

BJP प्रेस वार्ता : डॉ किरण बघेल ने 1975 के आपातकाल को बताया काला अध्याय

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भी उसकी कार्यशैली में वही मानसिकता दिखाई देती है, हालांकि तरीके बदल गए हैं। भाजपा लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रेस वार्ता के दौरान जिले के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को भी याद किया गया तथा उनके योगदान को नमन किया गया।

यह भी पढ़ें : डोंगरगढ़ में कॉलेज जाने निकली नाबालिग छात्रा लापता, थाने में अपहरण का मामला दर्ज




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg