सौगात: सांस्कृतिक भवन में बनेगा ₹10 लाख का डोम शेड, विधायक यशोदा वर्मा ने दी स्वीकृति
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// शहर के तुरकारीपारा स्थित सांस्कृतिक भवन में अब सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान बारिश या तेज धूप की बाधा नहीं आएगी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण भारद्वाज की पहल पर, खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने अपनी विधायक निधि से डोम शेड निर्माण के लिए ₹10 लाख की राशि स्वीकृत की है।
विधायक यशोदा वर्मा ने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया है कि यदि भविष्य में जरूरत पड़ी, तो डोम शेड के विस्तार के लिए अतिरिक्त राशि भी स्वीकृत की जाएगी।
मौसम की बाधा होगी दूर, 20 वार्डों को मिलेगा सीधा लाभ
इस डोम शेड के निर्माण से तुरकारीपारा सहित खैरागढ़ के सभी 20 वार्डों और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा फायदा होगा। अब यहाँ सालभर होने वाले पारिवारिक, सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रम बिना किसी मौसम संबंधी व्यवधान के सुचारू रूप से आयोजित किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें : डोंगरगढ़ में कॉलेज जाने निकली नाबालिग छात्रा लापता, थाने में अपहरण का मामला दर्ज
| “जनता ने मुझे अपना प्रतिनिधि बनाकर विधानसभा भेजा है। मेरा कर्तव्य है कि उनकी हर संभव समस्या का समाधान करूं। मैं हमेशा प्रयास करती रहूंगी कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और विकास कार्य कभी न रुकें।”
यशोदा वर्मा, विधायक |
यह भी पढ़ें : KHAIRAGARH NEWS: 28 जून को पल्स पोलियो अभियान, 53 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक
जनहित के फैसले पर जताया आभार
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने वाला है। विधायक लगातार जनसुविधाओं को प्राथमिकता देकर खैरागढ़ के विकास को नई गति दे रही हैं।![]()
आसपास के न्यूज़ के लिए हमारे व्हाट्सप्प चैनल को जरूर फॉलो करें https://whatsapp.com/channel/khabar24x7



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

