हजरत ईमाम हुसैन की करबला में शहादत की याद में मनाया गया मोहर्रम
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// हजरत ईमाम हुसैन की शोहदाए करबला में यौमे शहादत की याद में परंपरानुसार मोहर्रम का पाक त्यौहार शुक्रवार 26 जून को मुस्लिम समाज ने मनाया. दसवें मोहर्रम के मुबारक मौके पर खैरागढ़ स्थित जामा मस्जिद परिसर में सुबह 10 बजे पेश ईमाम मो. फखरुद्दीन रिज़वी ने मोहर्रम की विशेष नमाज 4 रकात यौमे-आसूरा मुसलमानों को अता करवाई इसके बाद सूरे आसूरा की खास दुआ पढ़ी गई जिसके बाद मुसलमान भाईयों ने फातिहा खानी में हिस्सा लिया व अंत में सलाम पढकर वतन के अमनोचैन व सभी की खुशहाली की दुआ मांगी गई.
गौरतलब है कि मोहर्रम माह के मुबारक मौके पर 9 मोहर्रम गुरुवार व 10 मोहर्रम शुक्रवार को जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफिज फखरुद्दीन रिज़वी ने अपनी बुलंद व शानदार तकरीर से खानदाने हुसैन की शहादत को तरोताजा किया.
10वां मोहर्रम यौमे आसुरा का दिन बेहद खास एवं पाक है
गौरतलब है कि इस्लाम मजहब के लिये 10वां मोहर्रम यौमे आसुरा का दिन बेहद खास एवं पाक है क्योंकि आज के ही दिन पैगम्बर हजरत आदम, हजरत ईब्राहिम, हजरत मूसा, हजरत युसुफ हजरत नूह, हजरत युनुस, हजरत याकूब व हजरत अय्यूब अलैहिस्सलाम की दुआएं खुदा ने कबूल की थी. उल्लेखनीय है कि इस्लाम धर्म के प्रवर्तक खुदा के प्यारे रसूल पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासों (हजरत ईमाम हसन व ईमाम हुसैन) ने करबला के मैदान (ईराक) में इस्लाम की हिफाजत के लिये अपने पूरे खानदान की कुर्बानी दी थी और इंसानियत की हिफाजत के लिये ईस्लाम का नाम पूरी दुनिया मे बुलंद किया. आज उसी शहादत का नतीजा है कि पूरी दुनिया में मजहबे ईस्लाम फल-फूल रहा है.
किसी ने बाँटे शरबत तो किसी ने मिठाई
मोहर्रम पर्व के मुबारक मौके पर जामा मस्जिद में मुस्लिम जमात द्वारा हजरत ईमाम हसन व ईमाम हुसैन की याद में रोज रात में तकरीर (प्रवचन) के प्रोग्राम का इंतजाम किया गया जिसमें मुस्लिम समुदाय के नौनिहालों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक ने बढ़-चढकर शिरकत की. मोहर्रम के मौके पर पूरे 10 दिन तक शरबत, शिरनी, नास्ते, मलिदा, खिचड़ा, मिठाई आदि पाक पकवानों का एहतेमाम विभिन्न कमेटियों व जमातियों के सहयोग से किया गया वही नौनिहाल बच्चों ने भी शरबत का इंतजाम किया.![]()
मोहर्रम की विशेष नमाज के दौरान प्रमुख रूप से पेश इमाम हाफिज मो.फखरुद्दीन रिज़वी, हाफिज शराफत हुसैन, हाफ़िज़ जियाउल हक, हाफिज मोहिब्बुल हक, नपा उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, जामा मस्जिद सदर अरशद हुसैन डब्बू, हाजी असगर अली, हाजी उस्मान, हाजी नासिर मेमन, हाजी रिज़वान मेमन, हाजी तनवीर मेमन, हाजी इमरान मेमन, हाजी सैय्यद मोहसिन अली, हाजी सैय्यद जाहिद अली, हाजी मुर्तजा, हाजी सलीम मेमन, हाजी इरफ़ान मेमन, हाजी सद्दाम मेमन, एमएसके फाउंडेशन के संस्थापक जफर हुसैन खान, इकरा फाउंडेशन अध्यक्ष खलील कुरैशी, जिला मुस्लिम समाज सचिव मो. याहिया नियाज़ी, सीटीबी फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष लंकी, फारुख मेमन, सगीर कुरैशी, कासिम कुरैशी, जुनैद खान, जमीर खान, इदरीश खान, लुकमान अली, हबीब असरफी, कदीर कुरैशी, कय्यूम कुरैशी, शमसुल होदा खान, डॉ. मकसूद अहमद, जामा मस्जिद कोषाध्यक्ष सादिक मोतीवाला, तारिक अमान, सैय्यद अल्ताफ अली, रियाजुद्दीन कादरी, असद उल हक, रफीक सरधारिया, साबिर सरधारिया, कलीम अशरफी, सलीम सोलंकी, युनुस सोलंकी, सैय्यद सौकत अली, सलाम खान, नाजीम खान, साकीर खान, याकूब सोलंकी, नदीम मेमन, समीर कुरैशी, शादाब खान, नसीम कादरी, वसीम कादरी, ईनायत रसूल, जाकिर हुसैन, सोहेल खान, अय्यूब अली, जमील मेमन, अरमानुल हक, सुलेमान खान, रहमान खान व राजा सोलंकी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम जमात के लोग उपस्थित थे.
मोहर्रम त्यौहार में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाये रखने में थाना प्रभारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस विभाग की सराहनीय भूमिका रही. इस अवसर पर प्रशिक्षु एसआई विजय परते, एएसआई पुरुषोत्तम निर्मलकर, प्रधान आरक्षक गिरीश निषाद व महिला आरक्षक तामेश्वरी जोशी सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे.
Muharram was celebrated to commemorate the martyrdom of Karbala



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

