Fri. Jun 26th, 2026

KHAIRAGARH NEWS: 28 जून को पल्स पोलियो अभियान, 53 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,
खबर शेयर करें..

KHAIRAGARH NEWS: 28 जून को पल्स पोलियो अभियान, 53 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 28 जून 2026 रविवार को जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा मार्गदर्शन में अभियान के अंतर्गत जिले के 0 से 5 वर्ष तक की आयु के 53,344 अनुमानित बच्चों को पोलियो का टीका (ओरल पोलियो वैक्सीन-ओपीवी) की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। KCG NEWS

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस महाअभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 213 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान के संचालन हेतु 427 टीमें, 854 वैक्सीनेटर तथा 43 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जो जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुनियोजित ढंग से अभियान का संचालन करेंगे।

    अभियान के प्रथम दिवस 28 जून को सभी पात्र बच्चों को उनके निकटतम पोलियो बूथ पर पोलियो का टीका पिलाया जाएगा। इसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को भी पोलियो का टीका पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुँच पाए होंगे। दूरस्थ, वनांचल एवं विशेष परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में भी विशेष रणनीति के साथ टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जिले का कोई भी पात्र बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।

 KCG NEWS:   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि भारत ने वर्षों के सतत प्रयासों से पोलियो उन्मूलन की ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है। इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो का टीका पिलाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि बच्चे को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत पोलियो का टीका पहले ही लग चुका हो, तब भी पल्स पोलियो अभियान के दौरान दी जाने वाली अतिरिक्त खुराक अवश्य पिलाएं, क्योंकि यह बच्चों को पोलियो वायरस से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

    जिला अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी वैक्सीनेटरों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है तथा वैक्सीन, कोल्ड चेन, परिवहन, माइक्रोप्लान एवं मॉनिटरिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अभियान की सतत निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की विशेष रूप से तैनाती की गई है, जिससे प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो का टीका समय पर पहुंचाया जा सके।

     स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, स्वयंसेवी संगठनों एवं नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है। सभी अभिभावक 28 जून 2026 को अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं और पोलियो का टीका (दो बूंद) अवश्य पिलवाएं।28 जून को पल्स पोलियो अभियान,




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg