Sat. Jul 4th, 2026

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार हुआ

Basantpur rajnandgoan thana file pic
खबर शेयर करें..

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार हुआ

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगाव // बसंतपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। Rajnandgoan News 

पुलिस के अनुसार 2 जुलाई को पीड़िता की मां ने थाना बसंतपुर शिकायत दर्ज कराई कि ड्यूटी से घर लौटने पर उसने हरिश सोनवानी उर्फ कान्हा (35) निवासी प्रभात नगर उडिया मोहल्ला को घर से निकलते देखा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पूछताछ करने पर नाबालिग पुत्री ने बताया कि आरोपी जबरन घर में घुस आया और उसकी इच्छा के में विरुद्ध हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। Basantpur rajnandgoan thana file pic Rajnandgoan News

 

शिकायत के आधार पर बसंतपुर थाना में धारा 74, 331 (1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर घटना के तीन घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। CRIME NEWS 

पूछताछ के दौरान आरोपी से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg