नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार हुआ
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगाव // बसंतपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। Rajnandgoan News
पुलिस के अनुसार 2 जुलाई को पीड़िता की मां ने थाना बसंतपुर शिकायत दर्ज कराई कि ड्यूटी से घर लौटने पर उसने हरिश सोनवानी उर्फ कान्हा (35) निवासी प्रभात नगर उडिया मोहल्ला को घर से निकलते देखा।
पूछताछ करने पर नाबालिग पुत्री ने बताया कि आरोपी जबरन घर में घुस आया और उसकी इच्छा के में विरुद्ध हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
Rajnandgoan News
शिकायत के आधार पर बसंतपुर थाना में धारा 74, 331 (1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर घटना के तीन घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। CRIME NEWS
पूछताछ के दौरान आरोपी से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

