संविदा भर्ती में चयन दिलाने के नाम पर ठगी का प्रयास, जिला पंचायत ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की संविदा भर्ती प्रक्रिया के बीच जिला पंचायत राजनांदगांव ने अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भर्ती में चयन कराने के नाम पर धनराशि मांगने वाले किसी भी व्यक्ति, एजेंट या बिचौलिये के झांसे में न आएं। Rajnandgoan News
जिला पंचायत की ओर से जारी सूचना के अनुसार, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में जिला एवं विकासखंड स्तर के विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार संचालित की जा रही है। Khairagarh News
यह भी पढ़ें :हादसा टला: आंगनबाड़ी का छज्जा भरभराकर गिरा, कुछ मिनट पहले पहुंचते बच्चे तो हो सकती थी बड़ी त्रासदी
भर्ती से संबंधित प्रावधिक पात्र-अपात्र आवेदनों की सूची, निरस्त आवेदनों की सूची तथा दावा-आपत्ति आमंत्रण की सूचना राजनांदगांव जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है। प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ अज्ञात और संदिग्ध लोग फोन, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अभ्यर्थियों से संपर्क कर चयन तय कराने का झांसा दे रहे हैं और इसके बदले पैसे की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : विधायक आवास कॉलोनी के खिलाफ कांग्रेस विधायक का मोर्चा, सीएम को लिखा पत्र
जिला पंचायत ने स्पष्ट किया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्धारित नियमों के अनुरूप की जा रही है तथा चयन के लिए किसी भी अभ्यर्थी से किसी प्रकार की धनराशि नहीं ली जाती।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

