Fri. Jul 10th, 2026

चोरों ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर से ही ₹2 लाख के जेवरात किए पार

खबर शेयर करें..

चोरों ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर से ही ₹2 लाख के जेवरात किए पार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगांव // नगर के सत्यम नगर वार्ड क्रमांक 15 में अज्ञात चोरों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 1.95 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त सहायक उपनिरीक्षक हैं और सत्यम नगर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई की दोपहर पत्नी और बेटे के साथ कबीरधाम में एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। 7 जुलाई की रात उनका बेटा सूर्यकांत श्रीवास पहले घर लौटा तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे में अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था जिसकी बेटे ने इसकी सूचना फोन पर दी। 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

दीवार फांदकर मकान में घुसे चोर

इसके बाद 8 जुलाई की सुबह घर पहुंचकर उन्होंने देखा कि अज्ञात चोर दीवार फांदकर मकान में घुसे और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे कीमती जेवरात चोरी कर ले गए।

चोरी गए सामान में एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, दो सोने की अंगूठियां, करीब 15 तोला चांदी की पायजेब, चांदी की दो जोड़ी पायल, चांदी का लॉकेट, दो चांदी की छोटी प्लेटें, दो चांदी के चम्मच, दो छोटे चांदी के गिलास तथा 10 जोड़ी बिछिया शामिल हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 1.95 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg