एक ही रात में चार दुकानों के ताले टूटे, सीसीटीवी कैमरों में कैद
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडारिया // नगर से लगे ग्राम चकनार के आश्रित ग्राम नर्मदा में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी क़ी पूरी वारदात दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात रोजाना की तरह दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे।
बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले में रखी नकदी भी गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोरों ने हीरा फैंसी स्टोर्स, गायत्री मेडिकल स्टोर्स, तनु कृषि केंद्र और वर्षा कंप्यूटर दुकान को निशाना बनाया। ![]()
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चारों दुकानों से नकदी और अन्य सामान मिलाकर 30 हजार रुपये से अधिक की चोरी हुई है। सूचना पर गंडई. थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण, किया।
दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो से अधिक संदिग्ध चोर वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढे : चोरों ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर से ही ₹2 लाख के जेवरात किए पार
Locks of four shops broken in a single night; incident captured on CCTV cameras.



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

