Wed. Jul 15th, 2026

हत्या के प्रयास के कर्नर वाले चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

हत्या के प्रयास के कर्नर वाले चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
खबर शेयर करें..

हत्या के प्रयास के कर्नर वाले चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

कोण्डागांव। कोण्डागांव पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद रेहान (19 वर्ष), अभिषेक यादव (18 वर्ष), आयुष भण्डारी (20 वर्ष) तथा टीकम सोनी (18 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी कोण्डागांव के बाजारपारा एवं डोंगरीपारा क्षेत्र के निवासी हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को प्रार्थी संजु कोर्राम (32 वर्ष) निवासी शीतला पारा, विकास नगर, कोण्डागांव ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर धान मंडी स्थित शिव मंदिर के पास रेहान, टीकम, अभिषेक और आयुष ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से हमला किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोण्डागांव पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg