Sun. Aug 9th, 2026

तीसरी शादी मामले में अमीर खान ने तोड़ी चुप्पी..मेरी सभी शादी कानूनी

तीसरी शादी मामले में अमीर खान ने तोड़ी चुप्पी..मेरी सभी शादी कानूनी
खबर शेयर करें..

मनोरंजन खबर डेस्क खबर 24×7 मुंबई // अभिनेता आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी को लेकर उठे विवाद और ‘लव जिहाद’ के आरोपों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

अभिनेता आमिर खान ने स्पष्ट किया है कि उनकी सभी शादियां कानूनी हैं। उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं。चूंकि दोनों पक्षों ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, इसलिए यह शादी ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत बिना किसी धर्म बदले संपन्न हुई है

आमिर ने कहा कि उनकी अब तक की तीनों शादियां स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कानूनी रूप से हुई है और किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

यह भी पढ़ें : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: शिवा इंडेन गैस एजेंसी में दबिश, नियमों के उल्लंघन पर रसोई गैस सिलेंडर जब्त

हर धर्म का सम्मान

आमिर खान ने कहा कि धर्म ने कभी उनके रिश्तों के बीच दीवार नहीं बड़ी की। हमारा परिवार हमेशा से समावेशी रहा है। मेरी दोनों बहनों ने हिंदू परिवारों में शादी की है, मेरी बेटी ने भी एक हिंदू युवक से विवाह किया है और मेरे चचेरे भाई मंसूर खान की शादी एक ईसाई महिला से हुई है। हमारा परिवार हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करता आया है।

आमिर ने कहा, ‘मेरी शादी रीना दत्ता, किरण राव और अब गौरी स्प्रंट से सिविल मैरिज के जरिए हुई है। मेरी तीसरी पत्नी गौरी स्ट्रैट हिंदू नहीं ईसाई है। इसलिए लव जिहाद का कोई सवाल ही नहीं उठता। आमिर ने 5 जुलाई को बेंगलूरु की व्यवसायी गौरी स्ट्रैट से तीसरी शादी की थी। इसके बाद इसे लेकर बहस शुरू हो गई। 

कुछ धार्मिक व राजनीतिक संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई। उत्तर प्रदेश के मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना इफराहीम (इब्राहिम) हुसैन ने आमिर के खिलाफ फतवा जारी किया। उन्होंने गैर-मुस्लिम महिला से शादी को शरीयत के खिलाफ बताया था।तीसरी शादी मामले में अमीर खान ने तोड़ी चुप्पी..मेरी सभी शादी कानूनी

यह भी पढ़ें : राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत, निर्माण कार्य पर उठे सवाल

महाराष्ट्र के नेताओं ने भी साधा निशाना

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने आमिर खान की शादी को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से आमिर की फिल्मों को लेकर भी सोच-समझकर फैसला लेने की अपील की थी।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg