Tue. Jul 21st, 2026

बीमा क्लेम मामला : पूर्व टीआई गिरफ्तार, भेजे गए जेल, एक वकील पर भी है FIR

नारायणपुर थाना
खबर शेयर करें..

बीमा क्लेम मामला : पूर्व टीआई गिरफ्तार, भेजे गए जेल, एक वकील पर भी है FIR

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 नारायणपुर//  जिले में पुलिस विभाग से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। सैलरी पैकेज इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप में नारायणपुर के पूर्व थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में एक अधिवक्ता को भी आरोपी बनाया गया है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि बीमा राशि का क्लेम दिलाने के एवज में तत्कालीन नगर निरीक्षक सुरेश चंद यादव ने कमीशन की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद जिले के नए SP संदीप पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। जिसके कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू की। नारायणपुर थाना

विवेचना के दौरान प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने पूर्व TI को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। जांच में एक अधिवक्ता की भूमिका भी सामने आने पर उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। 

REED MORE: लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश के बाद विधायक और जिपं अध्यक्ष के कार्यालयों से भी स्टाफ की वापसी, 46 गैर-शैक्षणिक कर्मचारी हुए रिलीव

नए SP संदीप पटेल का सख्त एक्शन

हाल ही में पदभार संभालने वाले SP संदीप पटेल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज किया गया है। विवेचना निष्पक्ष तरीके से की गई और दोषी पाए जाने पर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

REED MORE: रसगुल्ला में जहर मिलाकर परिवार 5 लोगों की सामूहिक खुदकुशी, जांच के लिए बनी SIT 

बीमा क्लेम जैसे संवेदनशील मामले में पुलिस अधिकारी पर ही आरोप लगने से विभाग की किरकिरी हो रही है। वहीं SP के इस एक्शन से जिले में ईमानदारी और पारदर्शिता का संदेश भी गया है।

REED MORE: पुलिस का सख्त आदेश: किरायेदार की जानकारी 7 दिन में थाने में दें, नहीं तो होगी कार्रवाई




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg