Sat. Jun 27th, 2026

लोकार्पण एवम भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री मो. अकबर, सामाजिक भवन की रखी मांग

लोकार्पण एवम भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री मो. अकबर, सामाजिक भवन की रखी मांग
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया//  11 जनवरी बुधवार को नगर के नजदीकी ग्राम पंचायत बिरनपुर कला में छ ग शासन के कैबिनेट मंत्री मो अकबर के मुख्य आतिथ्य में ग्राम विकास के लिए बीरनपुर कला में सब स्टेशन (बिजली घर) के लिए 2 करोड़ 30 लाख की लागत से बनने वाले कार्य का भूमिपूजन किया गया।

वही 40 लाख की लागत से बने पानी टंकी एवं 6 लाख 53 हजार की लागत से बने नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मंत्री मोहम्मद अकबर प्रोटोकाल के निर्धारित समय 12.30 बजे पहुंचे उनके साथ पूर्व विधायक गिरवर जघेल जनपद अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार गंडई युवराज लाल टाकेश्वर शाह खुसरो उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुवात छ ग महतारी की पूजा अर्चना कर किया गया।.लोकार्पण एवम भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री मो. अकबर, सामाजिक भवन की रखी मांग

कार्यक्रम में मंत्री मो अकबर ने उपस्थित सभी ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा की प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व में आज गांव गांव में जो विकास हो रहा है वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की देन है जिसे प्रदेश में किसान के बेटा के नाम से जाना जाता है सरकार की जनकल्याणकारी योजना आज गांव गाव और शहरो में देखने को मिल रहा है आज बिजली घर का को भूमिपूजन हुआ है, वह क्षेत्र की जनता के लिए वरदान साबित होगा, अब ग्रामीणों को अपनी बिजली संबंधी समस्या के लिए निराकरण यही होगा जिससे ग्रामीणों को समय व धन की भी बचत होगी। कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष रमेश साहू एवं ग्रामीणों द्वारा गांव में सामाजिक भवन के लिए मांग रखी जिस पर मंत्री अकबर ने कलेक्टर जगदीश सोनकर को निर्देशित भी किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
      यह भी पढ़ेंश्री रामचरित मानस यज्ञ मे कथा श्रवणपान करने पहुँचे सांसद पाण्डेय

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष चेतन देवांगन, अधिवक्ता मोती राम जघेंल , अय्यूब कुरैशी, रामकुमार पटेल, कृषि उपज मंडी गंडई अध्यक्ष संजू चन्देल, खैरागढ़ से दशमत जघेल, मन्नू चन्देल, भुनेश्वर साहू, हबीब खान, परवेज खान, सूरज नामदेव, रूखमणी देवांगन, मंजू नेताम, हेमलता ठाकुर, अमित टंडन, लता देवांगन, मंजू नेताम, बाकेलाल अग्रवाल, श्यामा ठाकुर, रिखीराम पटेल, निरंजन घनकर, सरपंच काशी साहू, हुलेश साहू, गोवर्धन साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg