Breaking
Wed. May 13th, 2026

माओवादियों और फोर्स के बीच बड़ी मुठभेड़..कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर..चॉपर पर भी बरसाई गोलियां

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच पिछले कई घंटों से लगातार मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में कई माओवादियों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही आधा दर्जन जवानों के भी घायल होने की जानकारी आ रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। Naxal

      इसे भी पढ़ेंVIDEO: हाथों में नारे लिखी तख्तियां और आईना लेकर PWD का JCC ने किया घेराव..नवीन ने कहा भ्रष्टाचार का दिखाया आईना

बताया जा रहा है कि सुकमा-बीजापुर और तेलंगाना की सीमा से लगे स्थान पर बटालियन के साथ माओवादी कमांडर हिड़मा के मौजूदगी की खबर थी। इंटेलीजेंस रिपोर्ट के बाद दोनों राज्यों से सुरक्षाबल CRPF की कोबरा बटालियन और ग्रेहाउंड फोर्स के जवानों को मौके पर रवाना किया गया। जवानों को देखते ही माओवादियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। जिसके बाद फोर्स ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरु कर दी।

solar pinal
solar pinal
      इसे भी पढ़ेंदिल्ली CM केजरीवाल को रिकवरी का नोटिस..10 दिन की मोहलत में 164 करोड़ का करना होगा भुगतान

इस गोलीबारी में हिड़मा सहित कई माओवादियों के ढेर होने के साथ ही सीआरपीएफ के जवानों के भी घायल होने की खबर है। घायल जवानों को लेने के लिए मौके पर पहुंचे चॉपर पर भी माओवादियों ने गोलियां बरसा दी। जिसमें पायलट के भी घायल होने की खबर है। फिलहाल अभी तक मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी अभी कुछ भी नहीं कह रहे हैं। Naxal,

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

source.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg