महान गायक मुकेश की जयंती पर “कलाकारों की दुनिया” म्यूजिकल ग्रुप के फेसबुक लाइव में दर्शकों का मन मोहा
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। संगीत नगरी का प्रसिद्ध म्यूजिकल ग्रुप कलाकारों की दुनिया ने देश के महान गायक मुकेश चंद माथुर के 101वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी याद में फेसबुक में लाइव कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों की दुनिया म्यूज़िकल ग्रुप खैरागढ़ के प्रमुख और बेहतरीन आवाज़ के धनी गायक प्रदीप अग्रवाल व उम्दा गायक सावन सोनी ने अपने सहयोगी अभिषेक अग्रवाल और तकनीकी सहायक एवं पत्रकार किशोर सोनी के साथ विगत दिनों सदी के महान गायक मुकेश की जयंती पर शानदार प्रस्तुति देकर उनके जन्मदिन को बेहद यादगार बना दिया।
खास बात यह है कि कार्यक्रम के दौरान प्रदीप अग्रवाल और सावन सोनी ने मुकेश के गीतों का खूबसूरत तराना प्रस्तुत कर फेसबुक लाइव में सैकड़ों श्रोताओं का मन मोह लिया. कार्यक्रम में दिलकश आवाज़ के जादूगर मुकेश के बेहतरीन गानों को प्रदीप अग्रवाल और सावन सोनी , प्रमोद अग्रवाल पप्पू यादव ने बहुत ही खूबसूरती और संजीदगी से निभाकर बहुत अच्छे से गाया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों की दुनिया के एक मात्र गायिका सुनीता गंगराले और ग्रुप के संरक्षक रूप कुमार यदु ने शानदार गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मधुर गायन, बेहतरीन संगीत और टीम के समन्वय ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की भरपूर सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। ![]()
शानदार गीतों की दी गई प्रस्तुति
फेसबुक लाइव कार्यक्रम में जहां मशहूर गायक प्रदीप अग्रवाल उम्दा गायक सावन सोनी सहित कलाकारों ने कही दूर जब दिन ढल जाएं, जीना इसी का नाम है, तारों पे सजके, अपने सूरज से देखो धरती चली मिलने और श्रोताओं की फरमाइश पर इक दिन बिक जायेगा माटी के मोल गीत, हे शंभू बाबा मेरे भोले नाथ, जाने कहां गए वो दिन, ऐ जिंदगी तुम मुझे प्यार दो, मुबारक हो सबको ये समां सुहाना, मैं खुश हूं मेरे आंसुओ में न जाना, सावन का महीना पवन करें शोर व इक प्यार का नगमा है गीत पर शानदार प्रस्तुति दी वही उभरते हुए नये गायक अभिषेक अग्रवाल ने चल अकेला गीत में अच्छी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर कलाकारों की दुनिया म्यूजिकल ग्रुप के आधार स्तंभ प्रदीप अग्रवाल ने मुकेश जी को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा नाम मुकेश चंद माथुर था और उनका जन्म 22 जुलाई 1923 को दिल्ली में हुआ था पर फिल्म जगत में लोग उन्हें भारत देश के महान गायक मुकेश के नाम से ही जानते हैं. उन्होंने कहा कि मुकेश दिलकश आवाज के बादशाह थे और उनकी खूबसूरत आवाज ही उनकी पहचान है और हमेशा रहेगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि अपने पूरे जीवन में महान गायक मुकेश ने अधिकतर गाने प्रसिद्ध फिल्मकार राज कपूर की फिल्म के लिए गाये हैं और उनका हर एक गाना हमें कुछ न कुछ सीखाता है और भले ही अब वो इस दुनियाँ में नहीं है पर उनके द्वारा गाये हुए गाने आज भी अमर हैं।
संगीत नगरी का एक मात्र डिजिटल स्टूडियो के जो FB लाइव से संगीत बिखेर रहे
गौरतलब है कि संगीत नगरी खैरागढ़ में “कलाकारों की दुनिया” टीम डिजिटल स्टूडियो के माध्यम से संगीत को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य कर रही है। टीम में प्रदीप अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, किशोर सोनी और सावन सोनी प्रमोद अग्रवाल पप्पू यादव के साथ ही फ़ीमेल सिंगर सुनीता गंगराले शामिल हैं, जो फेसबुक लाइव के माध्यम से गीत-संगीत की प्रस्तुति कर लोगों को संगीत से जोड़ रहे हैं।
यहाँ क्लिक कर देख सकते है FB लाइव…



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)


