चोरी की वारदात का खुलासा: सोमनी पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, 2 नाबालिग भी हिरासत मे
राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने फेयर प्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड (यूनिट-2) ग्राम फरहद में हुई चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले में संलिप्त 2 विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।
क्या है पूरा मामला?प्रार्थी ने 14 जुलाई 2026 को थाना सोमनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 जुलाई की देर रात (लगभग 1:00 से 4:00 बजे के बीच) अज्ञात चोरों ने कंपनी में लगे:
कुल ₹32,000 मूल्य के सामान की चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 एवं 331(2) के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना शुरू की। |
इसे भी पढ़ें : यातायात नियमों का उल्लंघन पर आए चालान तो मोबाइल से ही कर सकते है जमा करें.. जाने ई-चालान शुल्क जमा करने का तरीका
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। ![]()
टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही गजेन्द्र कुमार मरकाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने 2 नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की इस घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के भरदा कला हाई स्कूल की नई इमारत एक साल से बंद, बिजली-पानी और सड़क के अभाव में शुरू नहीं हुई पढ़ाई
जप्त सामान और न्यायिक रिमांड
पुलिस ने आरोपी और नाबालिगों की निशानदेही पर चोरी गया 5 HP कंप्रेशर मोटर, 3 HP गियर बॉक्स मोटर और स्टेटर वाइंडिंग बरामद कर ली है। मुख्य आरोपी गजेन्द्र कुमार मरकाम (पिता: मनोज, उम्र: 18 वर्ष, निवासी: वार्ड नं. 2, दंतेश्वरीपारा डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं दोनों विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ वैधानिक सामाजिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इसे भी पढ़ें : गिरोह बनाकर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन बाइक की चोरी, तीन गिरफ्तार



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

