Sun. Jul 26th, 2026

सबसे अधिक बारिश, फिर भी सूखी रही डोटू नदी; गहराया जलस्रोतों का संकट

सबसे अधिक बारिश, फिर भी सूखी रही डोटू नदी; गहराया जलस्रोतों का संकट
खबर शेयर करें..

सबसे अधिक बारिश, फिर भी सूखी रही डोटू नदी; गहराया जलस्रोतों का संकट

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7  थान खम्हरिया // बेमेतरा जिले की थान खम्हरिया तहसील में इस मानसून के दौरान सबसे अधिक 270.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके बावजूद नगर पंचायत क्षेत्र की आधी आबादी की जीवनरेखा मानी जाने वाली डोटू नदी (नाला) अब तक सूखी पड़ी है। नदी में पानी की धार तक नहीं बहने से लोगों को निस्तारी और अन्य दैनिक जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कृषि विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक थान खम्हरिया तहसील में जिले में सर्वाधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। 12 से 17 जुलाई के बीच हुई लगातार झमाझम बारिश से खेत लबालब हो गए और कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी। इसके बावजूद नगर से होकर गुजरने वाली डोटू नदी में पानी नहीं पहुंचा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 20 वर्षों में पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि इतनी अच्छी बारिश के बाद भी डोटू नदी में पानी की धार नहीं चली। पहले एक-दो अच्छी बारिश के बाद ही नदी में पर्याप्त पानी आ जाता था। 

जानकारों का अनुमान है कि डोटू नदी के ऊपरी कैचमेंट क्षेत्र, जो कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में स्थित है, वहां अपेक्षाकृत कम वर्षा होने के कारण नदी में पर्याप्त जल प्रवाह नहीं बन पाया। यही वजह है कि स्थानीय स्तर पर अच्छी बारिश होने के बावजूद नदी सूखी रही। सबसे अधिक बारिश, फिर भी सूखी रही डोटू नदी; गहराया जलस्रोतों का संकट

रिकॉर्ड वर्षा के बावजूद जल संरचनाओं और प्राकृतिक जलस्रोतों में पानी का पर्याप्त संचय नहीं होना चिंता का विषय बन गया है। इससे क्षेत्र में जल संरक्षण, कैचमेंट क्षेत्र के प्रबंधन और भूजल पुनर्भरण की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg