Wed. Jul 29th, 2026

5 प्रतिशत मासिक मुनाफे का झांसा, ₹14.15 लाख की ठगी, अपराध दर्ज

आर्थिक परेशानी दूर करने और घर शुद्धिकरण के नाम पर साढ़े 5 लाख रुपए की ठगी..जुर्म दर्ज
खबर शेयर करें..

5 प्रतिशत मासिक मुनाफे का झांसा, ₹14.15 लाख की ठगी, अपराध दर्ज

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // शेयर मार्केट में डी-मैट अकाउंट खुलवाकर अधिक मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने कंपनी के एक ब्रोकर के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। प्रार्थी बहुरसिंह साहू निवासी दीनदयाल नगर, चिखली की शिकायत पर आरोपी अमित लिल्हारे निवासी हरिनगर, कातुलबोड़ (जिला दुर्ग) के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें : Commonwealth Games 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, 199 किलोग्राम वजन उठाकर जीता सिल्वर, भारत को दिलाया 5वां मेडल

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

शिकायत के अनुसार जुलाई 2023 में आरोपी ने स्वयं को ग्लोब कैपिटल मार्केट लिमिटेड का ब्रोकर बताते हुए कंपनी में निवेश करने पर हर माह 5 प्रतिशत लाभ मिलने का भरोसा दिलाया। आरोपी की बातों में आकर प्रार्थी ने भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक के माध्यम से कुल 11 लाख रुपए कंपनी के नाम पर जमा कराए।

शरुआत में दिए पैसे जिससे बढ़ा भरोसा 

शुरुआती कुछ महीनों तक लाभांश के रूप में लगभग 3.80 लाख रुपए वापस मिले, जिससे भरोसा बढ़ा, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया। इस तरह प्रार्थी के 7 लाख 19 हजार 421 रुपए बकाया रह गए। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि प्रार्थी के साढू प्रहलाद दास साहू ने अपनी पत्नी निर्मला देवी साहू और पुत्र मेहेश कुमार साहू के नाम से कुल 16 लाख रुपए निवेश किए थे। उन्हें भी कुछ राशि मिली, शिकायत कर्ताओं ने बताया कि

इसे भी पढ़ें : ट्रेन से ₹4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी का खुलासा, डोंगरगढ़ के दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव जिला सहित आसपास के जिले में अन्य लोगों से भी इस तरह की ठगी की गई है। पीड़ित लगातार सामने आ रहे हैं। पीड़ितों ने यह भी बताया कि उन्हें सेबी रजिस्टर्ड कंपनी में डी-मैट अकाउंट खुलवाकर करने की बात कहते हुए धोखाधड़ी नहीं होने और मूल रकम सुरक्षित होने का झांसा दिया गया। फिर बाद में न लाभांश दिया और न ही मूल रकम दिया गया।

रकम वापस मांगने आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में कंपनी से संपर्क करने पर बताया गया कि संबंधित राशि कंपनी के पास नहीं है। आवेदन की जांच उपरांत सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी अमित लिल्हारे के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : घर का ताला तोड़कर ₹45 हजार की चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और ई-रिक्शा बरामद




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg