Sat. Jun 27th, 2026

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों ने निकाली भव्य शोभायात्रा
महापुरुषों की वेषभूषा पहनकर संचलन में उत्साह से भाग लिए
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर गंडई में दिनांक 12 जनवरी को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद जी की 161 वी जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। Saraswati Shishu Mandir

         सर्वप्रथम घोष के साथ नगर में स्वामी विवेकानंद की भव्य झांकी निकाली गई। जिसमें भैया बहिनों ने स्वामी विवेकानंद, भगिनी निवेदिता, महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मी बाई, सुभाष चंद्र बोस आदि महापुरुषों की वेषभूषा पहनकर संचलन में उत्साह से भाग लिए।

           तत्पश्चात विद्यालय में विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई जिसके मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य बलराम सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में पल्टूराम मेरावी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवा राम साहू उपस्थित थे। Saraswati Shishu Mandir

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
       यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक कंचा-बांटी के खेल में बागुर की लडकियों ने दिखाया दम

कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन कर किया गया तत्पश्चात विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्राचार्य बलराम सिंह ठाकुर ने कहा कि विवेकानंद जी के सामाजिक विकास कार्यों तथा उसके अद्भुत साहस की अनेक घटनाएं हम सबके लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर भैया बहिन, आचार्य दीदीयों ने भी विवेकानंद जयंती पर प्रेरक प्रसंग एवं गीत की प्रस्तुति दिए। Saraswati Shishu Mandir

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों ने निकाली भव्य शोभायात्रा
महापुरुषों की वेषभूषा पहनकर संचलन में उत्साह से भाग लिए.

           इस कार्यक्रम में मातेश्वरी गंगई शिक्षा समिति के सदस्य, विद्यालय के प्राचार्य बलराम सिंह ठाकुर एवं आचार्य दीदीयाँ उपस्थित थे। अंत में राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


Rohit dewangan-gandai


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg