Mon. Sep 28th, 2026

पुलिस स्टीकर लगी बोलेरो में शराब की तस्करी, डेढ़ लाख की शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस स्टीकर लगी बोलेरो में शराब की तस्करी, डेढ़ लाख की शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

पुलिस स्टीकर लगी बोलेरो में शराब की तस्करी, डेढ़ लाख की शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // पुलिस गाड़ी की आड़ में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। गातापार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस स्टीकर लगी बोलेरो को पकड़ा। तलाशी लेने पर वाहन से मध्यप्रदेश निर्मित 25 पेटी गोवा व्हिस्की बरामद हुई।

MP से लाई जा रही थी शराब 

पुलिस के मुताबिक वाहन में 225 लीटर शराब रखी गई थी, जो मध्यप्रदेश के तरफ से लाई जा रही थी जिसकी कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये आँकी गई है। कार्रवाई में करीब 5 लाख रुपये कीमत की बोलेरो और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। कुल जब्ती की कीमत 6 लाख 62 हजार रुपये बताई गई है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पुलिस स्टीकर लगी बोलेरो में शराब की तस्करी, डेढ़ लाख की शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस स्टीकर लगी बोलेरो में शराब की तस्करी, डेढ़ लाख की शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव के है आरोपी 

मौके से अंकित कुमार नामदेव और शुभम सरकार, दोनों निवासी कोंडागांव, को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ गातापार थाने में अपराध क्रमांक 46/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भेजा गया जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब शराब तस्करी के नेटवर्क और बोलेरो पर पुलिस स्टीकर लगाए जाने के मामले की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई को आवेदन के बाद भी नहीं सुधरी सड़क, युवा कांग्रेस ने सड़क पर की धान रोपाई




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!