Sun. Nov 15th, 2026

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बैहाटोला में संपन्न

खबर शेयर करें..

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बैहाटोला में संपन्न

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता ग्राम बैहाटोला में 13 नवम्बर 2026 शुक्रवार को जिला युवा अधिकारी शुभजीत डे के मार्गदर्शन एवं टिकेन्द वर्मा कार्यक्रम समन्वयक द्वारा संपन्न किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि खैरागढ़ कालेज के पूर्व क्रीड़ा प्रभारी लाल जे के वैष्णव सर रहे ।

खेल प्रतियोगिता में बालिका 200 मीटर दौड़ देविका वर्मा प्रथम , पूजा पटेल द्वितीय, वर्षा यादव तृतीय, तवा फेक बालिका खुशबू पटेल प्रथम, पूजा पटेल द्वितीय, रोशनी पटेल तृतीय , 400 मीटर दौड़ बालक समीर नेताम प्रथम, हिमांशु धुर्वे द्वितीय, देवेन्द्र मंडावी तृतीय रहे । रस्साकसी कप्तान पूजा पटेल , लक्ष्मी वर्मा एवं साथी प्रथम, चांदनी वर्मा, उर्वशी एवं साथी द्वितीय रहे ।

कबड्डी बालक में कुरुभाठ दल प्रथम , कुशियारी दल द्वितीय रहे। मुख्य अतिथि पूर्व क्रीड़ा प्रभारी लाल जे के वैष्णव द्वारा सभी विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को भारत सरकार द्वारा पुरुस्कार शील्ड , कप, मोमेंट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास हेतु खेल को आवश्यक बताया । स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है को रेखांकित करते हुए खेल में अनुशासन ,खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने कहा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस अवसर पर निर्णायक गण, ग्राम बैहाटोला के जीवन राम वर्मा, रघुनाथ नेताम, ग्राम पटेल चैन सिंह, रामकुमार वर्मा, ईश्वर वर्मा, ताम्रध्वज वर्मा, लाकेश्वर वर्मा सहित आसपास के ग्रामीण जन एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन करते हुए टिकेन्द वर्मा ने मुख्य अतिथि वैष्णव सर को खेल मंत्रालय भारत सरकार का मोमेंट स- सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया और कहा कि मेरा युवा भारत खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्रामीण ब्लाक स्तर पर छात्र छात्राओं के खेल प्रतिभाओं को एक उचित माध्यम से आगे बढ़ कर जिला प्रदेश एवं देश के लिए खेलो का आयोजन को बताया एवं आभार प्रदर्शन ईश्वर वर्मा ने किया।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!