धान खरीदी से पहले अवैध संग्रहण पर प्रशासन का एक्शन
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से खरीफ विपणन साल 2026-27 के लिए शुरू होगा। इधर ठीक धान खरीदी शुरू होने से पहले प्रशासन ने अवैध धान संग्रहण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
बिलासपुर जिले में राजस्व, (CG Dhan Kharidi ) खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने सात ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 200 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य खरीदी शुरू होने से पहले अवैध रूप से जमा किए गए धान पर रोक लगाना है।![]()
सात ठिकानों पर छापेमारी, 200 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त
प्रशासन की संयुक्त टीम ने चकरभाठा, कोटा, गतौरा और बेलगहना के अलावा किरारी और मझवानी में भी कार्रवाई की। अलग-अलग ठिकानों पर जांच के दौरान 200 क्विंटल से अधिक धान जब्त (CG Dhan खरीदी ) किया गया। सभी मामलों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी के दौरान अवैध संग्रहण और नियमों के उल्लंघन पर निगरानी जारी रहेगी।
किसानों के साथ अवैध कारोबारियों पर भी रहेगी नजर
एक तरफ प्रदेश में धान खरीदी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, तो दूसरी तरफ प्रशासन अवैध धान संग्रहण करने वालों पर शिकंजा कस रहा है। (CG Dhan Kharidi 2026) 15 नवंबर से शुरू होने वाली खरीदी में 3100 केंद्रों के जरिए लाखों किसानों से धान लिया जाएगा। अब देखना होगा कि खरीदी के शुरुआती दिनों में केंद्रों पर व्यवस्थाएं कितनी सुचारू रहती हैं और किसानों को अपनी उपज बेचने में कितनी आसानी होती है।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

