Tue. Aug 25th, 2026

नवविवाहिता की मौत का खुलासा: पति ने पढ़ाई नहीं करने दी और दिया दहेज प्रताड़ना, खौफनाक कदम, पति गिरफ्तार

नवविवाहिता की मौत का खुलासा: पति ने पढ़ाई नहीं करने दी और दिया दहेज प्रताड़ना, खौफनाक कदम, पति गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
खबर शेयर करें..

नवविवाहिता की मौत का खुलासा: पति ने पढ़ाई नहीं करने दी और दिया दहेज प्रताड़ना, खौफनाक कदम, पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दहेज प्रताड़ना और डी.एड. की पढ़ाई रोकने पर वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी के चलते उसने घर के टॉयलेट में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शादी के बाद करता था दहेज के लिए प्रताड़ित 

पुलिस के अनुसार मृतिका का विवाह 24 फरवरी 2025 को अजय बघेल के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही पति दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने और अपेक्षाकृत कम नकद राशि लाने की बात को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। मारपीट किए जाने का आरोप भी सामने आया है। सगाई के दौरान मिले हाथ के आभूषण भी आरोपी द्वारा अपने पास रख लिए गए थे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
नवविवाहिता की मौत का खुलासा: पति ने पढ़ाई नहीं करने दी और दिया दहेज प्रताड़ना, खौफनाक कदम, पति गिरफ्तार
मृतिका

शादी के पहले ही आगे पढ़ाई की हुई बात फिर रोका पढ़ाई 

परिजनों के मुताबिक शादी से पहले मृतिका की पढ़ाई जारी रखने की बात तय हुई थी, लेकिन पति ने उसे डीएड की पढ़ाई करने से भी रोक दिया। लगातार मानसिक और कथित शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता ने अपने घर के टॉयलेट में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

खुद पर मिट्टी तेल उड़ेलकर लगाई आग

इसी के चलते 22 अगस्त को उसने खुद को घर के बाथरूम में बंद कर लिया और खुद पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा ली। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद खैरागढ़ थाने में अपराध क्रमांक 324/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 और 85 में मामला दर्ज किया गया।

नवविवाहिता की मौत का खुलासा: पति ने पढ़ाई नहीं करने दी और दिया दहेज प्रताड़ना, खौफनाक कदम, पति गिरफ्तार

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने 24 अगस्त को आरोपी पति अजय बघेल को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg