Wed. Aug 26th, 2026

मुस्लिम समाज ने शांति के मसीहा का मनाया जन्मदिन, जुलूस में नौनिहालों से लेकर बड़े बुजुर्गो में दिखा खासा उत्साह

मुस्लिम समाज ने शांति के मसीहा का मनाया जन्मदिन, जुलूस में नौनिहालों से लेकर बड़े बुजुर्गो में दिखा खासा उत्साह
खबर शेयर करें..

मुस्लिम समाज ने शांति के मसीहा का मनाया जन्मदिन, जुलूस में नौनिहालों से लेकर बड़े बुजुर्गो में दिखा खासा उत्साह

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // खैरागढ़ मुस्लिम समाज ने बुधवार 26 अगस्त को अल्लाह के प्यारे रसूल, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक एवं शांति के मसीहा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का 1501वां जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी के रूप में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया. गौरतलब है कि पाक पर्व की शुरुआत पैगंबर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम साहब की पैदाइश के वक्त सुबह 4 बजे सलातो सलाम व नात से हुई और इसके बाद फजर की नमाज और कुरानखानी संपन्न हुई वही परंपरानुसार सुबह 9.30 बजे मस्जिद चौक से भव्य जुलूस निकाला गया जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः मस्जिद चौक पहुंचा और फिर जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफिज फखरुद्दीन मिस्बाही ने परचम कुसाई की रस्म अदा कर फातिहा पढ़ी और मुस्लिम भाईयों को पैगंबर साहब के बताये अहिंसा, मानवता, समानता एवं सच्चाई की राह पर चलने की नसीहत देते हुये हर बुरे कामों से बचने की हिदायत भी दी. इस अवसर पर केसीजी जिले सहित प्रदेश व पूरे वतन में अमन-चैन और सभी की खुशहाली की दुआ मांगी गई.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पैगंबर हज़रत मोहम्मद ने पूरी दुनिया को दिया मानवता, समानता, शांति एवं भाईचारे का खूबसूरत संदेश

गौरतलब है कि जब पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब इस दुनिया में आएं तो उस वक्त समाज में भेदभाव चरम पर था और बेटियों को पैदा होते ही अभिशाप समझकर जमीन में जिंदा दफ्न कर मार दिया जाता था पर उन्होंने बेटियों को जीवित दफनाने जैसी क्रूर और अमानवीय परंपरा को पूरी तरह से अवैध और पाप घोषित किया और बेटियों को बोझ मानने की मानसिकता को बदला और कहा कि जो व्यक्ति अपनी बेटियों का अच्छे से पालन-पोषण करता है, उसके लिए वो जन्नत (स्वर्ग) में जाने का जरिया बनती हैं. पैगंबर हज़रत मोहम्मद ने कहा था कि अगर आपके पास दौलत है और आपका पड़ोसी तकलीफ में है तो सबसे पहले उसकी मदद करना इंसानियत का फर्ज है, चाहे वह किसी भी धर्म का हो. गौरतलब है कि इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को मानवता, समानता, भाईचारे एवं शान्ति का खूबसूरत संदेश दिया था.

मुस्लिम समाज ने शांति के मसीहा का मनाया जन्मदिन, जुलूस में नौनिहालों से लेकर बड़े बुजुर्गो में दिखा खासा उत्साह

देशभक्ति गीतों व मज़हबी नात ने जुलूस में बांधा खूबसूरत समां

जुलूस के दौरान अलग-अलग स्थानों पर स्टॉल लगाकर फल, शरबत, आइसक्रीम, शीतल पेय, केक और नाश्ते का वितरण किया गया. इस दौरान नगर के समाजसेवी रमेश शर्मा और पूर्व पार्षद संजय शर्मा गुड्डू ने सभी मुस्लिम भाइयों को अपने घर के सामने पानी पिलाकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की वही रायपुर से आये प्रसिद्ध चिश्तिया नातियां ग्रुप के गायकों ने सुन्दर मजहबी नात व कुछ देशभक्ति गीतों की भी शानदार प्रस्तुति दी जिसे नगरवासियों ने खूब सराहा. इस दौरान जुलूस में मुस्लिम समाज ने नगरवासियों को पैगंबर हज़रत मोहम्मद के जन्मदिन की खुशी में मिठाई बांटी और शाम को सिविल अस्पताल खैरागढ़ में मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया.मुस्लिम समाज ने शांति के मसीहा का मनाया जन्मदिन, जुलूस में नौनिहालों से लेकर बड़े बुजुर्गो में दिखा खासा उत्साह

यह भी पढ़ें : 41वां नेत्र दान पखवाड़ा का शुभारंभ, पीेएमश्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में विधार्थीयों का हुआ नेत्र परीक्षण

बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के सदस्य मौजूद रहे

पैगंबर हज़रत मोहम्मद की याद में निकले भव्य जुलूस में पेश ईमाम हाफ़िज़ फखरुद्दीन मिस्बाही रिज़वी, हाफिज मोहिब्बुल हक, हाफिज जियाउल हक, हाफिज शराफत हुसैन, हाफ़िज़ नाहिद रज़ा, हाफ़िज़ मुबारक रिज़वी, नपा उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, जामा मस्जिद के सदर अरशद हुसैन डब्बू, पूर्व नायब सदर जफर हुसैन खान, मो. इदरीस खान, हाजी रिज़वान मेमन, इकरा फाउंडेशन अध्यक्ष खलील कुरैशी, जिला मुस्लिम समाज सचिव मो.याहिया नियाज़ी, शमशुल होदा खान, सीटीबी फाउंडेशन जिला अध्यक्ष अय्यूब सोलंकी, जुनैद खान, मो.सगीर खान, फारुख मेमन, सैय्यद जाकिर अली, कय्यूम कुरैशी, डॉ. मकसूद अहमद, जामा मस्जिद कोषाध्यक्ष सादिक मेमन मोतीवाला, नसीम कादरी, उपाध्यक्ष वसीम कादरी, सगीर कुरैशी, सचिव असद उल हक, हाजी नासिर मेमन, हाजी तनवीर मेमन, हाजी सलीम मेमन, हाजी ईमरान मेमन, हाजी इरफ़ान मेमन, हाजी मोहसिन अली, हाजी जाहिद अली, मतीन अशरफ़, हाजी सरवर खान, हाजी मुर्तजा खान, तारिक अमान, सोहेल अशरफ़, रफीक सरधारिया, साबिर सरधारिया, नदीम मेमन, राजा सोलंकी, युनूस सोलंकी, सैय्यद शौकत अली, सैय्यद अल्ताफ अली, रियाजुद्दीन कादरी व कलीम अशरफी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के सदस्यगण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : श्री सीमेंट परियोजना के विरोध में युवाओं की हुंकार, 150 बाइक से कलेक्टोरेट पहुंचे करीब 300 क्षेत्रवासी, किया प्रेसवार्ता

सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस विभाग का सराहनीय योगदान रहा 

पूरे आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस विभाग की अहम भूमिका रही. पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी अनिल शर्मा व यातायात प्रभारी निरीक्षक भीमसेन यादव के नेतृत्व में रूपसाय् भगत, सुरेश वर्मा, प्रधान आरक्षक गन्नू लाल साहू, आशुतोष सिंह जिम्मी, रोमनाथ वर्मा, विजय सागर, गिरीश निषाद, मुरली वर्मा, नव आरक्षक एवं पीटीएस बल व सीएएफ बल सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे.




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg