Sun. Aug 30th, 2026

ओपीडी टाइम में प्राइवेट प्रेक्टिस करने पर की जाएगी कार्यवाई

ओपीडी टाइम में प्राइवेट प्रेक्टिस करने पर की जाएगी कार्यवाई
खबर शेयर करें..

ओपीडी टाइम में प्राइवेट प्रेक्टिस करने पर की जाएगी कार्यवाई

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // विधायक यशोदा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में सिविल अस्पताल की व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव करने विभिन्न विषयों सिर चर्चा बाद सहमति बनी।

पूर्व बैठक में पारित प्रस्तावों के पालन प्रतिवेदन बाद वित्तीय वर्ष 2026/27 की कार्ययोजना को लेकर बिसतार से बात हुई जिसमें ईडीएल अनुसार दवाईयों की उपलब्धता, बिना प्रस्ताव सामान खरीदी नही किरने, दवाई खरीदने जेम पोर्टल, टेंडर अथवा कोटेशन के अलावा दवाईयों के भौतिक सत्यापन बाद ही. वितरण अनिवार्य रूप से करने पर सहमति बनी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

 सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली निशुल्क सुविधाओं की सूची, डॉक्टरों का नाम और – विशेषज्ञता डिस्प्ले में प्रदर्शित करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण विषय ओपीडी समय में डॉक्टरों द्वारा प्राइवेट प्रेक्टिस पर पूरी तरह रोकथाम लगाने विस्तार से चर्चा बाद निर्णय लिया गया कि यदि कोई डॉक्टर ओपीडी समय में प्राइवेट प्रेक्टिस करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ सीएचएमओ द्वारा कारवाई की जाएगी। इमेरंजेसी ड्यूटी के दौरान नियुक्त डॉक्टर का नाम और मोबाईल नंबर भी प्रदर्शित होगा ताकि मरीज का त्वरित इलाज मिल सके।

विधायक यशोदा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनपद अध्यक्ष डॉ राजेश्री त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू, सीएमओ पुनीतराम वर्मा, डीईओ मुकुल केपी साव, समिति सदस्य सूर्यदमन सिंह, संजय बरडिया, बीएमओ डॉ विवेक बिसेन, बीपीएम आकाश तंबोली, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे।ओपीडी टाइम में प्राइवेट प्रेक्टिस करने पर की जाएगी कार्यवाई

स्वास्थ्य सुविधा के लिए मरीज को भटकना न पडे

रात के समय मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए जल्दबाजी करने वाले परिजनों से लगातार अमद व्यवहार का शिकार हो रहे अस्पताल स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने समिति ने निर्णय लिया कि इस संबंध में पुलिस को लेटर लिखकर रात्रिकालीन गश्त दौरान आवश्यक रूप से अस्पताल का भ्रमण करते रहे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति या अभद्रता का शिकार स्टाफ ना हो। पेयजल के लिए अतिरिक्त बोर खनन, डीएमएफ फंड से आपरेशन थियेटर का रिनोवेशन संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजने, जनपद अध्यक्ष डॉ राजेश्री त्रिपाठी के निर्देशानुसार ओपीडी और पैथालॉजी लैब में आरओ की स्थापना के अलावा बीएमओ व बीपीएम का मोबाईल नंबर भी पटल पर अंकित करने का निर्णय लिया गया ताकि किसी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा के लिए मरीज को मटकना ना पड़े।

बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा

बैठक में बिजली व्यवस्था, जीवनदीप समितियों के मासिक वेतन, अस्पताल परिसर के मेंटनेंस खर्च, सीपेज रोकने पीडब्ल्यूडी से पत्र व्यवहार, पीएम उपरांत बॉडी बैग, सफाईकर्मियो को ड्रेस, रंग रोगन, सफाई सामग्री खरीदी, बायोमेडिकल बोर्ड का दिल पेमेंट, स्टेशनरी सहित अन्य विषयो पर विसतार से चर्चा बाद सारे प्रस्तावो का सर्वसहमति से अनुमोदन किया गया।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg