7 मामलों में जप्त गांजा किया गया नष्ट, पुलिस ने 3.957 किलो मादक पदार्थ जलाया
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए केसीजी पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाई में जप्त गांजा का नष्टीकरण किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 7 अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए कुल 3.957 किलोग्राम गांजे का विधिवत नष्टीकरण कराया। शुक्रवार 27 नवंबर को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की मौजूदगी में ग्राम चिखलदाह स्थित राइस मिल में गांजे को बॉयलर के माध्यम से जलाकर नष्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जिलों में जब्त मादक पदार्थों के सुरक्षित एवं विधिसम्मत नष्टीकरण के लिए जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति का गठन किया गया है। इसी समिति ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा की। इसके बाद 7 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए न्यायालय से विधिवत अनुमति प्राप्त की गई।

न्यायालय की अनुमति के बाद 27 नवंबर को समिति के सदस्यों एवं पंचों की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए 3.957 किलोग्राम गांजे को बॉयलर में जलाकर नष्ट किया गया।![]()
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ केसीजी पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

