Sat. Nov 28th, 2026

बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन लापरवाही, राजनांदगांव, KCG , MMC जिले के 17 शिक्षकों पर कार्रवाई

lok shikshan sanchalanalay
खबर शेयर करें..

बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन लापरवाही, राजनांदगांव, KCG , MMC जिले के 17 शिक्षकों पर कार्रवाई

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा वर्ष 2024 एवं 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने वाले व्याख्याताओं पर लोक शिक्षण संचालनालय ने सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

संचालनालय द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश भर के दोषी मूल्यांकनकर्ताओं की आगामी एक वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है। इस कार्रवाई की जद में अविभाजित राजनांदगांव जिले यानी वर्तमान राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कुल 17 व्याख्याता शामिल हैं।

संचालनालय ने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को इस शास्ति आदेश की प्रविष्टि व्याख्याताओं की सेवा पुस्तिका में दर्ज कर 15 दिनों के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार मूल्यांकन कार्य और अंकों की प्रविष्टि जैसे अति-संवेदनशील शासकीय कार्य में की गई त्रुटियों से परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम प्रभावित हुए हैं, जिसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत गंभीर कदाचार माना गया है। lok shikshan sanchalanalay

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

यह भी पढे : किताबों की मुहर मिटाई, कुर्सियां काटीं और कबाड़ी को बेच दिया स्कूल का सामान

Sachin patel study point

केसीजी जिले में 5 पर कार्रवाई

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के भी पांच व्याख्याताओं के खिलाफ यह दंडात्मक आदेश जारी किया गया है। इस सूची में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दपका के व्याख्याता मोहनलाल खरे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर छुईखदान के गन्नुराम उर्वशा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाड़ाघाट खैरागढ़ के चुनेन्द्र कुमार कोकिला, शासकीय आरएमएसए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिमतरा की श्रीमती अनामिका तिवारी तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंचारी के व्याख्याता श्री मसीह शामिल हैं।

राजनांदगांव जिले के तीन व्याख्याताओं पर गिरी है गाज 

जिनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिल्हारी की व्याख्याता श्रीमती भारती सिंह ठाकुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्हे के व्याख्याता शिरीष श्रीवास्तव तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेवा की व्याख्याता कुमारी प्रीति सोनी शामिल हैं।

एमएमसी में 9 एक्शन

वनांचल जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सर्वाधिक नौ व्याख्याताओं की वेतनवृद्धि रोकी गई है। इनमें शासकीय टीडब्ल्यू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुकादाई श्रीमती अनुसूईया मंडावी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जादूटोला अंबागढ़ चौकी के उजागर सिंह भंडारी, शासकीय हाईस्कूल रानाटोला मोहला की श्रीमती नमिता कोमरे, शासकीय हाईस्कूल घोटिया मानपुर के हुमनलाल

Negligence in Board Exam Evaluation: Action taken against 17 teachers from Rajnandgaon, KCG, and MMC Districts.




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!