Sat. Oct 3rd, 2026

पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाले चार गिरफ्तार, एक पिस्टल और मैगजीन बरामद

पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाले चार गिरफ्तार, एक पिस्टल और मैगजीन बरामद
खबर शेयर करें..

पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाले चार गिरफ्तार, एक पिस्टल और मैगजीन बरामद

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // चिखली क्षेत्र के रमन बाजार तालाब के पास पिस्टल लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक काले रंग की पिस्टल और मैग्जिन बरामद हुई है।

पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर की रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि रमन बाजार में गोलू नाम का युवक पिस्टल दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहा है। चिखली पुलिस ने घेराबंदी कर धनुष साहू उर्फ गोलू (19) को पकड़ा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाले चार गिरफ्तार, एक पिस्टल और मैगजीन बरामद

तलाशी में पिस्टल और मैग्जिन मिलने पर पूछताछ की गई। आरोपी ने पिस्टल अपने साथियों शेख शहबाज उर्फ शिब्बू, जफर मोमीन और ऐश्वर्य झा उर्फ राम के साथ क्षेत्र में दबदबा कायम करने के लिए लोगों को डराने में इस्तेमाल करने की जानकारी दी।

खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!