Sat. Oct 3rd, 2026

कार की चेंबर में छिपाकर कर रहे थे गांजा की तस्करी, 10.5 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

कार की चेंबर में छिपाकर कर रहे थे गांजा की तस्करी, 10.5 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

कार की चेंबर में छिपाकर कर रहे थे गांजा की तस्करी, 10.5 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // डोंगरगढ़-बोरतलाव मार्ग से महाराष्ट्र की ओर कार में गांजा ले जा रहे दो आरोपियों और दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को बोरतलाव पुलिस ने पकड़ा है।

आरोपियों के कब्जे से 10.543 किलोग्राम गांजा, नकदी, मोबाइल और तस्करी में इस्तेमाल कार समेत कुल 3 लाख 28 हजार 40 रुपए का सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत कार्रवाई की है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार क्रमांक सीजी-07-आर-5536 में चार लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर डोंगरगढ़-बोरतलाव भार्ग से महाराष्ट्र की ओर जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर बोरतलाव के डोंगरगढ़-महाराष्ट्र मार्ग पर गोविंद लिल्हारे की किराना दुकान के पास नाकेबंदी की गई। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए की कार पहुंची, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली।कार की चेंबर में छिपाकर कर रहे थे गांजा की तस्करी, 10.5 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

 

एक लाख का गांजा

तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट के नीचे और सीट के पीछे बने चेंबर में छिपाकर रखे गांजे के 10 पैकेट बरामद हुए। इनका वजन 10.543 किलोग्राम और कीमत करीब 1 लाख 5 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा के अलावा 3040 रुपए नकद, 20 हजार रुपए कीमत का मोबाइल और करीब 2 लाख रुपए कीमत की अल्टो कार जब्त की है। 

पुलिस ने मामले में जबलपुर निवासी रोशनलाल बर्मन (54) और कृष्णदास बैरागी (55) को आरोपी बनाया है। इनके साथ दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को भी पकड़ा गया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!