Sat. Nov 7th, 2026

ABVP का जनसेवा संकल्प: स्वास्थ्य एवं रक्त जांच शिविर का सफल आयोजन

ABVP का जनसेवा संकल्प: स्वास्थ्य एवं रक्त जांच शिविर का सफल आयोजन
खबर शेयर करें..

ABVP का जनसेवा संकल्प: स्वास्थ्य एवं रक्त जांच शिविर का सफल आयोजन

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 साल्हेवारा // अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई साल्हेवारा द्वारा समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, साल्हेवारा में स्वास्थ्य जांच एवं रक्त जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी एवं विद्या की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

शिविर के माध्यम से लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य एवं रक्त की जांच कराने का संदेश दिया गया। शिविर में उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य एवं रक्त जांच की सुविधा का लाभ उठाया।

 

इस संपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व ABVP साल्हेवारा इकाई के नगर मंत्री कीर्तन यादव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकित वर्मा, ढालचंद डहरिया, योगेंद्र एवं टिकेंद्र माझे सहित परिषद के समस्त कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।ABVP का जनसेवा संकल्प: स्वास्थ्य एवं रक्त जांच शिविर का सफल आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई साल्हेवारा के कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

अभाविप सदैव छात्रहित, समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच सेवा, जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन की भावना को मजबूत करना भी है। इसी संकल्प के साथ परिषद निरंतर सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में अपनी सहभागिता निभा रही है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!