Wed. Nov 11th, 2026

10वीं- 12वीं की परीक्षा : आईसीएसई का शेड्यूल जारी, प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए मिलेंगे 15 मिनट

खबर शेयर करें..

10वीं- 12वीं की परीक्षा : आईसीएसई का शेड्यूल जारी, प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए मिलेंगे 15 मिनट

नेशनल खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 2027 की डेटशीट जारी होने के बाद काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (CISCE) ने भी 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 से शुरू होने जा रही हैं।

 

शेड्यूल के मुताबिक, आईसीएसई एग्जाम 15 फरवरी से 31 मार्च तक चलेंगे जबकि आईएससी एग्जाम 9 फरवरी से 8 अप्रैल, 2027 तक होंगे। इस दौरान आईसीएसई एग्जाम 76 सब्जेक्ट के लिए होंगे। वहीं आईएससी एग्जाम कुल 60 सब्जेक्ट के लिए होंगे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

यह भी पढ़ें : महादेव सट्टा कांड: सौरभ आया, असली आका अब भी फरार – भाजपा बताए, शुभम सोनी, रवि उप्पल को कब लाओगे?

3.5 लाख से अधिक स्टूडेंट होंगे शामिल

आईसीएसई और आईएससी बोर्ड एग्जाम 2027 में कुल 379,980 स्टूडेंट शामिल होंगे। आईसीएसई ईयर 2027 एग्जामिनेशन में 3,106 एफिलिएटेड स्कूलों के 2.70 लाख कैंडिडेट शामिल होंगे, जबकि आईएससी एग्जामिनेशन में 1,651 स्कूलों के 11 लाख से अधिक कैंडिडेट शामिल होंगे।

 

 

बोर्ड परीक्षा भारत के साथ-साथ विदेशों में भी आयोजित की जाएगी

यह बोर्ड परीक्षा भारत के साथ-साथ विदेशों में भी आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 2,835 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें आईसीएसई एग्जाम 2,835 सेंटर्स पर और आईएससी एग्जाम के 1,477 सेंटर्स होंगे।

 

एग्जाम टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव

इस बार CISCE ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा के समय में बदलाव किया है। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। सुबह 10:15 बजे शुरू होने वाले पेपर के लिए रीडिंग टाइम सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। सभी छात्रों को सुबह 9:45 बजे तक परीक्षा हॉल में अपनी सीटों पर बैठना अनिवार्य होगा।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!