Wed. Nov 11th, 2026

महादेव सट्टा कांड: सौरभ आया, असली आका अब भी फरार – भाजपा बताए, शुभम सोनी, रवि उप्पल को कब लाओगे?

महादेव सट्टा कांड: सौरभ आया, असली आका अब भी फरार - भाजपा बताए, शुभम सोनी, रवि उप्पल को कब लाओगे?
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // महादेव सट्टा एप कांड में आखिरकार एक मोहरा भारत लाया गया, लेकिन असली खेल अभी भी पर्दे के पीछे चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता में डबल इंजन सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया।

 

बैज ने गरजते हुए कहा – सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित करके रायपुर लाया गया, यह कांग्रेस की भूपेश सरकार की ठोस कार्रवाई का नतीजा है। पहली FIR से लेकर 72 FIR तक, 500 से ज्यादा जब्ती और गिरफ्तारियां, गूगल प्ले से एप हटवाना, लुकआउट सर्कुलर, गेमिंग एप के खिलाफ देश का पहला सख्त कानून – सब कांग्रेस सरकार ने किया था।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

तो सवाल सीधा है – सिर्फ सौरभ क्यों? रवि उप्पल और शुभम सोनी कहां हैं?

शुभम सोनी वही आदमी है, जिसने विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान वीडियो में खुलेआम दावा किया था कि महादेव एप का असली मालिक वही है, सौरभ और रवि तो उसके लिए काम करते हैं। और इस वीडियो को भाजपा ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जारी किया था। महादेव सट्टा कांड: सौरभ आया, असली आका अब भी फरार - भाजपा बताए, शुभम सोनी, रवि उप्पल को कब लाओगे?

 

मतलब साफ है – भाजपा खुद शुभम सोनी के दावे से सहमत थी। उसी झूठे दावे के आधार पर पूरे चुनाव में कांग्रेस सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री को बदनाम किया गया, राजनीतिक लाभ लिया गया।

 

अब भाजपा बताए – अपने ही गवाह शुभम सोनी को कब पकड़कर लाओगे? या वह सिर्फ चुनावी हथियार था, जिसे इस्तेमाल करके फेंक दिया गया?

 3 साल से डबल इंजन, फिर भी महादेव धड़ल्ले से चालू क्यों?

बैज ने तीखा हमला बोलते हुए कहा – भाजपा ने चुनाव से पहले महादेव को लेकर खूब प्रोपेगंडा किया, लेकिन सत्ता में आने के बाद 3 साल में एप बंद क्यों नहीं हुआ? आज भी सोशल मीडिया पर महादेव और उसके नए अवतारों के विज्ञापन खुलेआम चल रहे हैं।

 

 रेड्डी अन्ना, रेड्डी क्लब, FBBET77, CBFTE, बेटभाई बुक, फेयर प्ले, सुपर विन, विन बज, जन्नत बुक, महाकाल बुक, राजवीर बुक, लोटस 365, लेजर बुक, कोहनूर बुक, अलीबाबा बुक, खेलोयार, एसडी बुक, लॉयन बुक, स्काई एक्सचेंज, डायमंड एक्स डॉट कॉम – दर्जनों सट्टा पैनल इस सरकार में खुलेआम फल-फूल रहे हैं।

 

यह संरक्षण किसका है? जीएसटी की आड़ में इस धंधे को लीगल लाइसेंस किसने दे दिया?तार PMO तक कार्रवाई जीरो!

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सबसे बड़ा बम फोड़ा – दिसंबर 2025 में महादेव मामले में तीन बड़े नाम सामने आए – प्रधानमंत्री के करीबी और PMO के वरिष्ठ अधिकारी हीरेन जोशी, 23वें वित्त आयोग के सदस्य हितेश जैन और प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत सहगल। आरोप है कि इन सबने महादेव को संरक्षण दिया, प्रमाण सामने आए।

 

भाजपा आर्थिक सेल के पूर्व संयोजक विकास गर्ग की सक्रिय भूमिका भी जगजाहिर है।

बैज ने पूछा – PMO के अधिकारी हीरेन जोशी को कौन बचा रहा है? हीरेन जोशी को बचाने के लिए ही जांच की दिशा क्यों भटकाई जा रही है?

 

ऑनलाइन गेमिंग केंद्रीय सूचना प्रसारण विभाग से नियंत्रित होती है, लेकिन महादेव के तार PMO से लेकर लॉ कमीशन और प्रसार भारती तक जुड़े हैं और अब तक किसी बड़े अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह सत्ता के संरक्षण के बिना संभव ही नहीं है।

 

बैज का सीधा आरोप – आज इस पूरे नेटवर्क को सरकारी संरक्षण मिल रहा है। असल गुनहगारों को प्रशासनिक कवच मिल गया है।

कांग्रेस के 5 तीखे सवाल, भाजपा को देना होगा जवाब 1. सौरभ आया तो रवि उप्पल और शुभम सोनी को कब लाया जाएगा? 2. 3 साल की डबल इंजन सरकार में महादेव एप पर कितनी कार्रवाई हुई? 3. हीरेन जोशी, हितेश जैन, नवनीत सहगल पर कार्रवाई कब होगी? 4. 50,000 करोड़ से अधिक की टैक्स कमाई और प्रोटेक्शन मनी का खेल किसके इशारे पर चल रहा है? 5. केंद्र का IT विभाग और राज्य का गृह-वित्त विभाग सोशल मीडिया पर चल रहे सट्टा विज्ञापनों पर मौन और असहाय क्यों है? 

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री सकलेन कामदार, रायपुर शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह, प्रवक्ता अजय गंगवानी, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।

 महादेव कांड अब सिर्फ सट्टा नहीं, सत्ता के संरक्षण का सबसे बड़ा सबूत बन चुका है। मोहरा पकड़ा गया, बादशाह अब भी बाहर हैं।

महादेव सट्टा कांड: सौरभ आया, असली आका अब भी फरार - भाजपा बताए, शुभम सोनी, रवि उप्पल को कब लाओगे?

source : krantikarinewsagency




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!