Thu. Nov 19th, 2026

उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व, गौसेवा एवं संरक्षण का लिया संकल्प

उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व, गौसेवा एवं संरक्षण का लिया संकल्प
खबर शेयर करें..

उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व, गौसेवा एवं संरक्षण का लिया संकल्प

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // आजाद चौक स्थित मुख्य गौशाला में कल गोपाष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौशाला पिंजरापोल के अध्यक्ष खुबचंद पारख एवं गौशाला के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में गौवंश का विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन-अर्चन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने गौमाता को तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला अर्पित कर उनकी पूजा की तथा गौवंश के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं संरक्षण की मंगलकामना की। Gopashtami

गोपाष्टमी का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व

हिंदू धर्म में गोपाष्टमी का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन से गौचारण का कार्य प्रारंभ किया था। बाल्यावस्था में भगवान श्रीकृष्ण को पहली बार गायों को चराने के लिए वन में भेजा गया था। तभी से यह दिन गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गौमाता को समृद्धि, सेवा, करुणा एवं पालन-पोषण का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व हमें गौवंश के प्रति श्रद्धा, सम्मान, सेवा एवं संरक्षण का संदेश देता है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने गौसेवा को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक दायित्व बताते हुए गौवंश की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही समाज के सभी लोगों से गौसेवा के पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। #Gopashtami

कार्यक्रम में उपस्थित रहे सदस्य

खुबचंद पारख, इन्दरचंद कोठारी, श्रीचंद कोचर, रिद्धकरण कोटड़िया, पुरुषोत्तम गांधी, कानमल पारख, विनोद ढड्ढा, संतोष अग्रवाल, सुधीर (मीनू जैन), सुंदरभाई ठक्कर, मनोज लड्ढा,  हेमंत ओस्तवाल, मयंक अग्रवाल, ऋषभ नाहटा, गौरव पारख, हसमुख रायचा, अशोक कोटड़िया, देवीशरण खंडेलवाल, विजय हरिहरणो, नेमीचंद जैन, गौतम नाहर, नरेश जेठवा, विनोद अग्रवाल, ओ.पी. शर्मा, विनोद श्रीरंगे, तोरण देवांगन, संतोष सेन,  गोपाल साहू, रूपेश यादव, दिनेश साहू, नागेश साहू, धनंजय साहू, अमित ओसवाल एवं सुरेश चंद ओस्तवाल सहित अन्य गौसेवक उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से गौमाता का पूजन कर गोपाष्टमी पर्व को भक्तिभाव एवं उत्साह के साथ मनाया।उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व, गौसेवा एवं संरक्षण का लिया संकल्प


खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!