Thu. Nov 19th, 2026

छत्तीसगढ़ बोर्ड: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, देखें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ बोर्ड: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, देखें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ बोर्ड: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, देखें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च 2027 से शुरू होंगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आगाज 13 मार्च 2027 से होगा।

बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। मंडल ने दोनों कक्षाओं के लिए विषयवार परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।

सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 बजे तक होगी परीक्षा

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे तक अपनी निर्धारित सीट पर बैठना अनिवार्य होगा। इसके बाद सुबह 9:05 बजे उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। सुबह 9:10 बजे विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र दिए जाएंगे।

विद्यार्थियों को उत्तर लिखने के लिए सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक का समय मिलेगा। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी पूरी करें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें।

CGBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 12 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं CGBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 12 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं


खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!